विधानसभा उपचुनाव: इंडिया गठबंधन मिलकर संभालेंगे मोर्चा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कसा तंज

लोकसभा चुनाव में भले ही उत्तराखंड में इंडिया गठबंधन को किसी तरह से फायदा न मिला हो लेकिन विधानसभा उपचुनाव में भी गठबंधन धर्म निभाते हुए सभी दल एक जुट होकर प्रचार प्रसार में जुटेंगे।

भाजपा ने इंडिया गठबंधन की एकजुटता पर तंज कसा है। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के साथ बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में दलों के नेताओं ने जीत का संकल्प लिया। 29 जून को मंगलौर व एक जुलाई को गोपेश्वर में इंडिया गठबंधन की बैठक होगी।

Assembly by-elections India alliance jointly hold front BJP state president taunts

उत्तराखंड में बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। गोपेश्वर में कांग्रेस, भाजपा ही मुख्य मुकाबले में नजर आ रहे हैं। जबकि मंगलौर में बसपा त्रिकोणीय मुकाबला बना रही है। अब उपचुनाव में कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल भी प्रचार में मोर्चा संभालेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि बदरीनाथ व मंगलौर विधानसभा उपचुनाव को संयुक्त रूप से एकजुटता के साथ लड़कर भाजपा की विघटनकारी नीतियों को जवाब देंगे। सीपीआई, समाजवादी पार्टी समेत कई दलों ने इसमें अपना पूरा समर्थन देने की बात की है।

उधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि बद्रीनाथ के जमीनी हालत पार्टी उम्मीदवार राजेंद्र भंडारी की उपचुनाव में बड़ी जीत का स्पष्ट इशारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी और स्वयं उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की। वहां संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता कमल खिलाने के लिए प्रयासों में जुटा है। वह सभी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में मतदाताओं मतदान के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं।

उन्होंने मंगलोर विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के दावों को दरकिनार करते हुए कहा, हम सौ फीसदी ये सीट भी जीतने जा रहे हैं। क्योंकि स्थानीय जनता भी अपने विकास के लिए वोट करेगी और पीएम मोदी तथा सीएम धामी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार विकास की गारंटी है।

कहा कि उपचुनाव में सभी जानते हैं कि सरकार किसकी है और विधायक सत्ताधारी पार्टी का होने से विकास कार्यों तेजी से आगे बढ़ाना आसान हो जाता है। स्टार प्रचारकों के दौरों को लेकर उन्होंने कहा, संगठन उनके दौरों के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटा है।

उन्होंने विपक्ष की एकजुटता पर तंज कसा कि पहले भी चुनावों में वे एक थे और इस बार भी हैं लेकिन उन्हें कोई फायदा नही होने वाला है। जब वे एक थे तब भी हमने 51 फीसदी मतों से शानदार जीत दर्ज की थी और अब भी दोनों सीटों बड़े अंतर से भाजपा जीत दर्ज करने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+