उत्तराखंड में 'आप' के सीएम उम्मीदवार होंगे कर्नल अजय कोठियाल, केजरीवाल का ऐलान

देहरादून, 17 अगस्त: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तरह से तैयारियों में जुटी हुई है। इस बीच मंगलवार को आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देहरादून में पार्टी के सीएम फेस का ऐलान कर दिया। अरविंद केजरीवाल ने घोषणा करते हुए बताया कि अजय कोठियाल उत्तराखंड में पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे। उन्होंने कहा कि अजय वो शख्स हैं, जिन्होंने फौज में रहकर देश सेवा की। जान की बाजी लगाकर पाकिस्तान और आतंकवादियों का सामना किया। उत्तराखंड के लोगों को ऐसे देशभक्त की जरूरत है।

Uttarakhand aap cm

दिल्ली सीएम ने कहा कि उत्तराखंड को दुनिया के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। ठीक व्यवस्था की जाए तो जितने लोग आते हैं, उससे 10 गुना अधिक लोग दर्शन करने आएंगे। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा। दिल्ली देश की प्रशासनिक राजधानी होगी, उत्तराखंड दुनिया के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी होगी। केजरीवाल ने बताया कि मनीष सिसोदिया ने यहां की जनता से पूछा था, उसके बाद हमने भी मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर अलग अलग तरीकों से राय जानी। जनता ने कहा हमें अजय कोठियाल जैसा देशभक्त मुख्यमंत्री चाहिए।

वहीं सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त कर्नल) को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय आम आदमी पार्टी का नहीं है, ये निर्णय उत्तराखंड की जनता का है। जनता ने कहा की अब हमें नेता नहीं चाहिए, अब हमें एक देशभक्त मुख्यमंत्री चाहिए। इधर, पार्टी की ओर से सीएम के नाम का ऐलान होने के बाद अजय कोठियाल ने कहा कि मेरे लिए ये बहुत गर्व की बात है कि पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी मुझे दी है।

Recommended Video

    देहरादून पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

    इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि आज भी अजय कोठियाल अपने शरीर में दुश्मन की दागी हुई 2 गोलियां लेकर घूम रहे हैं।जब उत्तराखंड के नेता देवभूमि को लूट रहे थे, तब कर्नल कोठियाल मां भारती की सेवा में लगे हुए थे। वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने उनके नाम की घोषणा पर बधाई देते हुए कहा कि अब उत्तराखंड की जनता के पास एक ईमानदार और देशभक्त फौजी को मुख्यमंत्री बनाने का मौका है। मुझे पूरी उम्मीद है कर्नल कोठियाल उत्तराखंड की राजनीति में एक बड़ा बदलाव लाएंगे।

    जानिए कौन हैं अजय कोठियाल?

    बता दें कि अजय कोठियाल उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। इसके साथ ही प्रदेश में पार्टी का सारा काम वो ही देख रहे हैं। कर्नल अजय कोठियाल भारतीय सेना के एक पूर्व अधिकारी हैं। इसके साथ ही उनको कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र से भी नवाजा गया हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+