Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

1300 से ज्यादा सहायक अध्यापकों की नियुक्ति का रास्ता साफ, 10 दिन में मिल जाएगी नौकरी, जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तराखंड में लंबे समय से सहायक अध्यापक की नियुक्ति का इंतजार कर रहे 1300 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। न्यायिक प्रक्रिया से गुजरने के बाद अब शिक्षकों की नौकरी के लिए 10 दिन में नियुक्ति मिलने की उम्मीद जग गई है। 1300 से ज्यादा अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक पद पर जल्द नियुक्ति मिलेगी।

साल 2024 में सहायक अध्यापक के पदों पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू की। शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के रिक्त पदों को भरने के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को 1544 पदों पर भर्ती की जिम्मेदारी मिली।

appointment more than 1300 assistant teachers will get job in 10 days know what whole matter

इसके लिए 18 अगस्त 2024 को आयोग द्वारा लिखित परीक्षा करवाई गई थी, फरवरी 2025 में इसका परिणाम भी घोषित किया गया। इसके बाद आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की स्कूटी करने के बाद अभ्यर्थियों के नाम भी शासन को भेज दिए थे, लेकिन नियुक्ति मिलने से पहले ही कुछ अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और हाई कोर्ट के आदेश पर इस प्रक्रिया को रोक दिया गया।

हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई इस रोक के खिलाफ आयोग ने डबल बेंच में फैसले को चुनौती दी। कोर्ट ने इसकी जांच कराई और अब रोक को हटा दिया गया है। सहायक अध्यापक के पद पर हुई इस भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में परीक्षा में दिए गए प्रश्नों के उत्तर को लेकर सवाल खड़े किए थे। इस मामले में कुल 7 सवाल ऐसे थे, जिनके उत्तर को लेकर कोर्ट में गलत होने का दावा किया गया था।

इसके बाद एक्सपर्ट् से जांच कराई गई तो सात प्रश्नों में से 6 के उत्तर सही माने गए। लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद आखिरकार इस मामले में पूर्व में लगी रोग को हटा दिया गया है। अब 1300 से ज्यादा अभ्यर्थी जिनके नाम पूर्व में ही आयोग द्वारा शासन को भेज दिए गए थे, उनकी नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है, जबकि बाकी 200 पदों पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा अग्रिम प्रक्रिया को पूरा करने की बात की जा रही है। ऐसे में आयोग ने साफ किया कि अगले 10 दिन में अभ्यर्थियों को नौकरी मिल जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+