love jihad: एक और द केरला स्टोरी, डोईवाला के युवक पर लगे गंभीर आरोप, मां और बहन ने भी युवती पर डाला दबाव
उत्तराखंड में लव जिहाद के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक ओर मामला देहरादून के डोईवाला से सामने आया है। जिसकी कहानी द केरला स्टोरी से मिलती जुलती ही बताई जा रही है।
उत्तराखंड में लव जिहाद के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक ओर मामला देहरादून के डोईवाला से सामने आया है। जिसकी कहानी द केरला स्टोरी से मिलती जुलती ही बताई जा रही है।
यहां एक समुदाय विशेष के युवक पर युवती पर धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव डालने को लेकर आरोप लगा है। पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने बताया कि आरोपी अरमान अंसारी उसकी सहेली तमन्ना का भाई है। तमन्ना ने ही उसकी मुलाकात अपने भाई अरमान से करवाई थी।

इसके बाद अरमान उससे मिलने स्कूल और उसके घर आने लगा था। आरोप है कि अरमान उस पर शारीरिक संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालता था। इस पूरे प्रकरण में युवक की बहन और मां पर भी धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव डालने के आरोप लग रहे हैं।
उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज
डोईवाला थाने में तीनों के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करते हुए हिरासत में ले लिया है। कोतवाल राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अरमान अंसारी, उसकी बहन तमन्ना और मां के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अरमान अंसारी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications