नाराज बीजेपी​ विधायक की दिल्ली हाईकमान में दस्तक, उत्तराखंड बीजेपी में बढ़ी टेंशन

रायपुर से बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ वायरल वीडियो विवाद के बाद पहुंचे दिल्‍ली

देहरादून,4 सितंबर। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में एक बार फिर सियासत गर्मा गई है। रायपुर से बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ की दिल्ली में हाईकमान से मुलाकात के बाद उत्तराखंड की सियासी गलियारों में चर्चांए तेज ​हो गई है। बता दें कि शनिवार को बीजेपी विधायक का कैबिनेट मंत्री के सामने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हुए विवाद का वीडियो वायरल हो गया था। जिसके बाद पार्टी ने इस पूरे प्रकरण की जांच बैठाई है। अब विधायक ने दिल्ली में केन्द्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर अपना पक्ष रखने की बात की है।

Angry BJP MLA knocks in Delhi High Command, tension rises in Uttarakhand BJP

दिल्ली में जमे हैं विधायक उमेश शर्मा काऊ
उत्तराखंड बीजेपी के विधायक उमेश शर्मा काऊ का अपने ही कार्यकर्ताओं के साथ एक कार्यक्रम में ​हुए विवाद का मामला दिल्ली हाईकमान तक पहुंच गया है। विधायक ने खुद दिल्ली पहुंचकर पूरे प्रकरण और दूसरे मामलों की शिकायत को लेकर बीजेपी राष्ट्रीय संगठन और केन्द्रीय नेतृत्व से मुलाकात की है। ​बीजेपी विधायक ने पहले बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम से मुलाकात की। इसके बाद केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड से राज्य सभा सांसद, बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी से भी मिले हैं। विधायक उमेश शर्मा काऊ ने वन इंडिया डॉट कॉम को बताया कि वे दिल्ली में अपने केन्द्रीय नेतृत्व से मिलकर अपनी पीड़ा और दूसरी बातों को भी रख रहे हैं।

पार्टी के अंदर शुरू हुआ गतिरोध
उत्तराखंड बीजेपी में चुनाव से पहले गुटबाजी और खेमेबाजी खुलकर सामने आ गई है। आए दिन विधायकों और दूसरे कार्यकर्ताओं के वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं। सबसे बड़ा मुद्दा रायपुर से बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ का सामने आया, जब विधायक ने सीएम के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के सामने जमकर बवाल काटा। विधायक ने मंत्री को तक चेतावनी दे दी कि अगर उनके विरोधी खेमे के कार्यकर्ता कार्यक्रम में रहे तो वे कार्यक्रम में शामिल ही नहीं होंगे। यह वीडियो बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर चुका है। बीजेपी ने भी आनन फानन में मामले की जांच बैठा दी। जांच शुरू होने से पहले ही नाराज विधायक हाईकमान तक अपनी बात रखने दिल्ली पहुंच गए। इतना ही नहीं विधायक ने कहा ​है कि वे कुछ दिन और दिल्ली में रहेंगे। विधायक ने क्षेत्र के कुछ स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। बता दें कि विधायक उमेश शर्मा काऊ पहले कांग्रेस के टिकट से चुनाव जीतकर विधायक बने थे, इसके बाद 2017 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने। ऐसे में विधायक की नाराजगी शांत कराना बीजेपी के लिए आसान नहीं है। इधर बीजेपी के अंदर चल रहे सियासी घमासान का फायदा मुख्‍य विपक्षी कांग्रेस और आप उठाने लगे हैा लगातार दोनों दल बीजेपी को घेरने में लगे हैं।

बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ ने वन इंडिया डॉट कॉम से कहा कि

केन्द्रीय नेतृत्व मेरे परिवार का मुखिया है। मेंरी जो भी पीड़ा होगी, वह रखने आया हूं। अभी राजनाथ जी, बीएल संतोष जी, दुष्यंत जी, अनिल बलूनी जी से मिला हूं। अभी और लोगों से भी मुलाकात करूंगा। कुछ समय दिल्ली में ही रहूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+