"मेरी माटी मेरा देश" अभियान के तहतत उत्तराखंड पहुंची अमृत कलश यात्रा, महोत्सव का समापन समारोह संपन्न
"मेरी माटी मेरा देश" अभियान के तहत उत्तराखंड अमृत कलश यात्रा पहुंची। अमृत कलश यात्रा और अमृत महोत्सव का समापन समारोह आयोजित किया गया। उत्तराखंड के सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, अजय टम्टा, तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में ये समारोह आयोजित किया गया।

सांसदों और स्वयंसेवकों ने कर्तव्य पथ पर अमृत कलश की मिट्टी और चावलों को विशाल अमृत कलश में मिश्रित किया। इसके बाद कर्तव्य पथ पर राज्यों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बेहतरीन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अमृत महोत्सव के समापन समारोह के मौके पर सांसदों ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है, ऐसे में जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीरों और शहीदों का सम्मान किया जा रहा है वो बड़ा कदम है। कर्तव्यपथ पर आयोजित मेरी माटी मेरा देश अभियान के समापन समारोह को पीए मोदी संबोधित करेंगे।
बता दें "अमृत कलश यात्रा" उत्तराखंड के दूर-दराज के अंचलों के 95 विकासखण्डों व 101 नगर - निकायों से 192 तथा नेहरू युवा केंद्र से 166 स्वयंसेवक उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अमर शहीदों के त्याग एवं बलिदान याद रखने के उद्देश्य से यह कलश यात्रा देश भर में मेरी माटी मेरा देश महाभियान के अंतर्गत चलाई गई।
इस यात्रा के तहत अमर शहीदों की जन्मभूमि की मिट्टी को अमृत कलश में दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक तक पहुंचाया गया है। अमृत कलश यात्रा के तहत देशभर से 7500 कलशों में आने वाली मिट्टी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास अमृत वाटिका बनाई जाएगी।
बीते शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में हिमालयन संस्कृति केन्द्र, निम्बूवाला, गढ़ी कैंट में 'मेरी माटी मेरा देश' कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य स्तरीय 'अमृत कलश यात्रा' का आयोजन किया गया था तथा अमृत कलशों को दिल्ली रवाना किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications