अमित शाह ने कहा- पीएम मोदी का लक्ष्‍य है आजादी के 100 साल के मौके पर भारत दुनिया में नंबर वन पर हो

देहरादून में शनिवार को 49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस (AIPSC) आयोजित किया गया। जिसमें मुख्‍य अतिथि के तौर पर अमित शाह ने शिरकत की।

Home Minister Amit Shah

इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा आईपीसी, सीआरपीसी और एविडेंस एक्‍ट ये तीनों ही कानून करीब-करीब अंग्रेजों के द्वारा बनाए गए थे। इन कानूनों में 1860 से लेकर 2023 तक कोई परिवर्तन नहीं हुआ। आने वाले समय में इन तीन कानूनों के पारित होने के बाद तकनीकि की पृष्‍ठभू‍मि जो गृह विभाग ने बना कर रखी है। उसमें तारीख पर तारीख की समस्‍या है उससे लोगों को निजाद मिलेगी।

अमित शाह ने कहा49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस (AIPSC) बहुत अहम है क्‍योंकि ये भारत के अमृत काल की पहली पुलिस विज्ञान कांग्रेस है इन 75 वर्षों में हमने लोकतंत्र की जड़े मजबूत की हैं। प्रधानमंत्री ने लक्ष्‍य निर्धारित किया है कि जब हम देश की आजादी का 100 साल का जश्‍न मनाएं तो हर क्षेत्र में हमारा भारत देश नंबर एक हो।

कार्यक्रम में उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा राज्‍य में जंगल का फैलाव 71 प्रतिशत से अधिक है इसलिए मेरी राय है कि वनों की सुरक्षा में लगे वनकर्मियों को अत्‍यधिक शस्‍त्र चलाने और अर्धसैनिकों की तरह उनको भी ट्रेनिंग की आवश्‍यकता है। उन्‍होने कहा मेरी सुझााव है कि इस पर विचार किया जाए।

सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा आधुनिक हथियारों के उपयोग के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों को सुरक्षित करने के लिए, पुलिस को आधुनिक तकनीकों से लैस होने की आवश्यकता है क्योंकि हमारा राज्य अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के संपर्क में भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+