Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Uttarakhand: लोकसभा चुनाव 2024 में अग्निवीर बनेगा चुनावी हथियार, जानिए किसका पाला हो सकता है मजबूत

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इस बार भाजपा, कांग्रेस अग्निवीर को चुनावी हथियार बनाने जा रही हैं। कांग्रेस पद यात्रा करने जा रही है, तो भाजपा इसके फायदे गिनाने के लिए अपने नेताओं को मैदान में उतार चु​की है।

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अभी से भाजपा, कांग्रेस सियासी दलों में तलवारें खिंच गई हैं। दोनों दलों ने होमवर्क करने के बाद अब मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है। इस बार चुनाव में भाजपा, कांग्रेस अग्निवीर को चुनावी हथियार बनाने जा रही हैं। कांग्रेस जहां अग्निवीर से पहाड़ के युवाओं को होने वाले नुकसान को लेकर जनता के बीच पद यात्रा करने जा रही है, तो भाजपा इसके फायदे जन जन तक पहुंचाने के लिए अपने बड़े नेताओं को मैदान में उतार चुकी है।

Agniveer will become election weapon Lok Sabha elections 2024 bjp congress, know whose side strong

उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य क्षेत्र है। यहां के युवा अधिकतर सेना का अभिन्न अंग बनने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। ऐसे में उत्तराखंड राज्य के लिए इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में अग्निवीर बड़ा मुद्दा बन गया है। कांग्रेस ने बीते दिनों दिल्ली में अपने सीनियर नेताओं के साथ चुनाव को लेकर मंथन किया। जिसमें अग्निवीर मुद्दे को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका के साथ पदयात्रा निकालने का ऐलान किया। इसके बाद साफ हो गया कि कांग्रेस अग्निवीर को लोकसभा चुनाव में प्रमुख हथियार बनाने जा रही है।

कांग्रेस का आरोप है कि अग्निवीर योजना से उत्तराखंड के युवाओं को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे की खबर से भाजपा नेताओं को भय सताने लगा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व उसके वरिष्ठ नेता राहुल गांधी युवाओं की परवाह कर रहे हैं उन्हें युवाओं के भविष्य की चिंता है। उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि भाजपा नेता अग्निवीर योजना को लेकर अपने शीर्ष नेतृत्व से पूछते कि इस योजना से युवाओं को क्या फायदा होगा। भाजपा इस योजना को अच्छा बता रही है, वह बताएं कि किस रूप में यह योजना अच्छी है।

भाजपा ने कांग्रेस के इस हमले का जबाव देने के लिए सेना से जुड़े रहे कर्नल अजय कोठियाल और शोर्य डोभाल को पहले ही मैदान में उतार चुकी है। भाजपा का कहना है कि अग्निवीर योजना पर लगातार भ्रामक वातावरण बनाने की फिराक मे लगी कांग्रेस की सच्चाई यह है कि लगातार 70 सालों से सेना को हाशिये पर रखकर उनकी जरूरत और रक्षा क्षेत्र की अनदेखी करती रही। लेकिन जिस तरह से रक्षा क्षेत्र मे देश और सैनिकों की ताकत मे इजाफ़ा करने की दिशा मे मोदी सरकार लगातार कार्य कर रही है उससे कांग्रेस विचलित है और उसे कुछ नही सूझ रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अग्निवीर योजना की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इस योजना से युवाओं को रोजगार के चौगुने अवसर हासिल होंगे। इससे सैन्य क्षमता में वृद्धि के साथ ही अधिक सक्षम जवानों और जागरूक नागरिक देश को मिलेंगे। सेना की औसत आयु को कम कर यह योजना भारतीय सेना की क्षमता में वृद्धि करने वाली है। अग्निवीर योजना को लेकर भी बिना किसी तथ्यात्मक जानकारी, तकनीकी ज्ञान और व्यवहारिक अनुभव के कांग्रेस महज हौव्वा खड़ा करने की फिराक मे है। विशेषज्ञों के लंबे विमर्श के बाद इस योजना को अमल मे लाया गया है और अभी इसके नतीजे आने है। भट्ट ने कहा कि अग्निवीर जैसी योजनाएं यूरोप, अमेरिका, चीन आदि तमाम देशों में लागू है और किसी भी आधुनिक सैन्य मजबूती की अहम कड़ी है। निर्णायक सैन्य सुधार की जरूरत को कांग्रेस की सरकारों में भी महसूस किया गया था लेकिन उनमें नैतिक बल नहीं था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+