लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा अब इन चुनावों की तैयारियों में जुटी, सर्वे कराकर होगा प्रत्याशियों का चयन

लोकसभा चुनाव निपटने के बाद से ही भाजपा न​गर निकायों के चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। भाजपा इस बार सर्वे कराकर ​नगर निगम के प्रत्याशियों की घोषणा करेगी।

बता दें कि पिछली बार आठ में से 6 नगर निगम पर भाजपा ने कब्जा किया था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कुमायूं दौरे में मत प्रतिशत एवं मतदाता बढ़ाने समेत संगठन की अनेकों महत्वपूर्ण बैठकों में शिरकत की है।

After Lok Sabha elections BJP busy preparations for nikaya elections candidates selected by survey

फिलहाल अब पार्टी हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनावों पर फोकस करेगी। इसके बाद फिर से निकाय चुनाव में जुट जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि कुमायूं दौरे पर 7 दिन में उन्होंने 35 निकायों में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा की है।

उन्होंने कहा कि इस दौरान पार्टी का फोकस रहा, अधिक से अधिक लोगों की मतदान में सहभागिता सुनिश्चित करना। जिसके लिए मतदाता सूची में सुधार को लेकर 20 मई तक चलने वाले आयोग ने अभियान में सक्रिय सहयोग देने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है ।

साथ ही उन्होंने जोर देते हुए कहा, भाजपा निकाय चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है, लिहाजा जैसे ही चुनाव आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा होगी, आगे की रणनीति पर भी अमल शुरू हो जाएगा। सांगठनिक स्तर पर तैयारियां पूर्ण हैं और चुनाव की घोषणा होने के साथ उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया भी आरंभ हो जाएगी। जिसके लिए पर्यवेक्षक जिलों में भेजे जाएंगे और दावेदारी के इच्छुक लोगों की सूची बनाई जाएगी।

कहा, नामों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से रायशुमारी एवं पब्लिक सर्वे के आधार कर पार्टी अपने प्रत्याशी का चयन करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विगत निकाय परिणामों में रिकॉर्ड सुधार लाने के लक्ष्य के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं । विगत चुनावों में कुल 8 में 6 निगमों को जीत से आगे बढ़ते हुए, इस बार सभी निगम सीटों एवं नगर पालिका पर भाजपा अपना प्रचार लहराने वाली है।

बता दें कि फिलहाल निकाय चुनाव की तारीखों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। बताया जा रहा है कि जून आखिर में चुनाव कराने पर पहले विचार हो चुका है। लेकिन इस तारीख को आगे बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में प्रशासकों के कार्यकाल को आगे बढ़ाने के लिए कानूनी दांव पेंच पर विचार किया जा रहा है। उत्तराखंड के 97 निकायों में चुनाव होने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+