उत्तराखंड पुलिस के सीनियर IPS संजय गुंज्याल को BSF में मिली अहम जिम्मेदारी, 5 साल रहेगा कार्यकाल

देहरादून, 18 फरवरी। उत्तराखंड के एडीजी इंटेलिजेंस संजय कुमार गुंज्याल को 5 साल की अवधि के लिए प्रतिनियुक्ति के आधार पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिरीक्षक (इंस्पेक्टर जनरल) के रूप में नियुक्त किया गया है। संजय कुमार बीएसएफ में डेपुटेशन पर पांच साल रहेंगे, इस संबंध में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय आदेश जारी किया। पिछले साल कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान संजय कुमार गुंज्याल ने उत्तरखांड के हरिद्वार में कुंभ की जिम्मेदारी निभाई थी, इसके बाद उनका तबादला कर महानिरीक्षक अभिसूचना व सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया था।

ADG intelligence of Uttarakhand Sanjay Kumar Gunjyal appointed as Inspector General BSF

संजय कुमार गुंज्याल जल्द ही बीएसएफ में महानिरीक्षक के रूप में अपना पदभार संभालेंगे। गौरतलब है कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दस आईपीएस अधिकारियों के तबादले गए थे जिसमें संजय कुमार गुंज्याल का भी नाम शामिल था। तत्काल पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल को अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा बनाया गया था। जबकि अपर पुलिस महानिदेशक सीआईडी एवं पीएसी डा. पीवीके प्रसाद को अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी के साथ ही निदेशक अभियोजन बनाया गया था।

यह भी पढ़ें: Fact Check: 'उत्तराखंड में भाजपा हार रही है', क्या प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया है ये ट्वीट?

उत्तराखंड में कब आएंगे चुनावी रिजल्ट?
बीते सोमवार (14 फरवरी) एक चरण में हुई वोटिंग खत्म होने के बाद अब 10 मार्च को चुनावी रिजल्ट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। तमाम उठा-पटक के बाद वर्ष 2022 में उत्तराखंड का आगामी चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। 2017 में हुए विधान सभा चुनाव के बाद गठित वर्तमान विधान सभा का कार्यकाल 23 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है। 70 सदस्यीय उत्तराखंड विधान सभा में जादुई आंकडा है 36 जिसके लिए मुख्य मुकाबला अब तक भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच होता रहा है। 2017 में हुए पिछले विधान सभा चुनाव में भाजपा 57 सीट जीतकर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई थी, जबकि 11 विधायकों वाली कांग्रेस पार्टी विधान सभा में मुख्य विपक्षी दल बनी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+