Fact Check: 'उत्तराखंड में भाजपा हार रही है', क्या प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया है ये ट्वीट?
Fact Check: 'उत्तराखंड में भाजपा हार रही है', क्या प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया है ये ट्वीट?
देहरादून, 17 फरवरी: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए वोटिंग हो चुकी है और 10 मार्च को आने वाले नतीजों का इंतजार सभी को है। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का एक कथित ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है कि, 'उत्तराखंड में भाजपा हार रही है। इसलिए मैं आज ही पार्टी से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देता हूं।'

उत्तराखंड की राजनीति में मच गया है हड़कंप
ये ट्वीट सोशल मीडिया पर 12 फरवरी की देर शाम वायरल हुआ था। इस ट्वीट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उत्तराखंड की राजनीति में हड़कंप मच गया है। हालांकि, कौशिक ने स्पष्ट किया कि पत्र और ट्वीट, दोनों फर्जी हैं। उन्होंने कहा कि वह गुरुवार को इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।

क्या लिखा है इस कथित ट्वीट में
आपको बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नाम से जारी इस कथित ट्वीट में लिखा है, 'उत्तराखंड में भाजपा हार रही है। इसलिए मैं आज ही पार्टी से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देता हूं। सीएम धामी को मैंने बहुत बार समझाने की कोशिश की। मगर उनकी लालसा देवभूमि में भाजपा को ले डूबी।' ट्वीट से पहले कौशिक का एक कथित पत्र भी वायरल हुआ था।

मदन कौशिक ने कही ये बात
फिर इसी तरह का एक ट्वीट भी सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसकी भाषा भी फर्जी पत्र की ही तरह है। इस बारे में पूछने पर प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने स्पष्ट किया कि यह पत्र व ट्वीट फर्जी है। इसमें कहीं कोई सत्यता नहीं है। तो वहीं, इस ट्वीट के वायरल होने के बाद पार्टी के तीन विधायकों ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और स्थानीय नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

पार्टी प्रत्याशियों को हराने का लगा आरोप
बीजेपी विधायकों ने इनपर विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को हराने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया है। तो वहीं, अब आलाकमान डैमेज कंट्रोल में जुटा है और कुछ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications