उत्तराखंड में AAP ने जारी किया घोषणा पत्र, कांग्रेस और भाजपा के सामने कैसे भारी पड़ा वचन पत्र, जानिए
आप ने जारी किया वचन पत्र, 10 गारंटी और 19 वचन शामिल
देहरादून, 11 फरवरी। उत्तराखंड में तीसरा विकल्प बनने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसका नाम वचन पत्र रखा गया है। जिसमें केजरीवाल के 10 गारंटी और 19 वचन शामिल किए गए हैं। घोषणा पत्र को आप के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में और आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने गंगोत्री से घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में आप ने गैरसैंण को स्थाई राजधानी और 6 नए जिले बनाने का दावा किया गया है। घोषणा पत्र में उत्तराखंड की पहाड़ी कृषि नीति लाने और उत्तराखंड में यूथ असेंबली का गठन करने का दावा किया गया है।

आप ने शामिल किए हैं बड़े मुद्दे
उत्तराखंड में मतदान से 3 दिन पहले आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले ही उत्तराखंड में बड़ी घोषणाएं कर चुके हैं। जिसमें प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 24 घंटे फ्री बिजली, एक लाख बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी, रोजगार न मिलने तक पांच हजार रुपए भत्ता, महिलाओं को एक हजार रुपए की सम्मान राशि, शहीदों के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता, पूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरी में आरक्षण, मुफ्त तीर्थ यात्रा, हर गांव तक सड़क, हर बच्चे को विश्वस्तरीय शिक्षा और उत्तराखंड से भी सरकारी स्कूल से बच्चे आईआईटी और एम्स में पढ़ने जाएंगे, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कर मोहल्ला क्लीनिक खोलने की गारंटी दे चुके हैं। घोषणा पत्र में इसके अलावा आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरे व गंगोत्री से प्रत्याशी अजय कोठियाल ने घोषणा पत्र के साथ एक शपथ पत्र भी जारी किया। जिसमें घोषणा पत्र में लिखे सभी वायदों पर काम किए जाने की बात लिखी गई है।
आप के घोषणा पत्र के बिंदु-
- -गैरसैंण को बनाएंगे स्थायी राजधानी और परिसम्पत्तियों पर उत्तराखंड का हक।
- -छह नए जिलों काशीपुर, रूड़की, कोटद्वार, डीडीहाट, रानीखेत और यमुनोत्री का गठन।
- -उत्तराखंड में मजबूत भू-कानून।
- -पलायन रोकने के लिए उत्तराखंडियत पेंशन।
- -शिक्षा का बजट राज्य के कुल बजट का 25% किया जाएगा।
- -पुलिस कर्मियों को रु 4600 ग्रेड पे।
- -ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की जाएगी।
- -उपनल, पीआरडी व अन्य संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा।
- -आपकी सरकार आपके द्वार के तहत सरकारी सुविधाएं आपको घर बैठे मिलेंगी।
- -महिला कल्याण की दिशा में सतत प्रयासों के लिए अलग महिला बजट जारी किया जाएगा।
- -सेना में भर्ती की ट्रेनिंग देने के लिए जनरल बिपिन रावत आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टिट्यूट का निर्माण होगा।
- -गेहूं- धान रु 2500 में और गन्ना रु 400 की दर से खरीदा जाएगा।
- -राशन की डोर स्टेप डिलीवरी हीगी।
- -उत्तराखंड में स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी का निर्माण होगा।
- -गढ़वाली-कुमाऊंनी-जौनसारी अकादमी का निर्माण किया जाएगा।
- -उत्तराखंड को एडवेंचर टूरिज्म, मेडिकल और वैलनेस टूरिज्म का हब बनाया जाएगा।
- -पर्वतीय क्षेत्र में एयर एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध की जाएगी।
- -तीर्थ पुरोहितों के लिए विशेष पेंशन और पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा।
- -मलिन बस्ती के लोगों को सम्मानपूर्ण जीवन जीने के लिए मालिकाना हक दिया जाएगा।
तीनों में वजनदार है वचन पत्र
आम आदमी पार्टी से पहले भाजपा ने भी अपने विजन यानि दृष्टि पत्र को जारी किया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में चारधाम चारकाम पर फोकस करने का दावा किया है। साथ ही 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त,पांच लाख परिवारों को सालाना 40 हजार रुपए, चार लाख युवाओं रोजगार देने का वादा और सिलेंडर 500 रुपए के अंदर करने का दावा किया गया है। जबकि भाजपा के दृष्टि पत्र में देवभूमि, लवजिहाद, पर्यटन, सुरक्षा, रोजगार, महिलाओं और किसानों पर फोकस किया गया है। इस तरह से देखा जाए तो आप का वचन पत्र भाजपा, कांग्रेस से ज्यादा दमदार नजर आ रहा है।
कांग्रेस के घोषणा पत्र में 18 बिंदु शामिल
- -सरकार बनने के पहले वर्ष 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त
- -पांच लाख परिवारों को सालाना 40 हजार रुपए
- -चार लाख युवाओं रोजगार देने का वादा
- -सिलेंडर 500 रुपए के अंदर किया जाएगा।
- - स्नातकोत्तर छात्रों को मिलेंगे ₹500000 के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड
- -पहले साल में रिक्त 57 हज़ार पद को भरा जाएगा
- -राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था को लागू किया जाएगा
- - पुलिस विभाग में रिक्त पदों को भरा जाएगा जिसमें 40% पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे
- -अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडर व्यवस्था को लागू किया जाएगा
- -शहीद सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली राशि दोगुनी की जाएगी साथ ही प्रत्येक सहित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी
- -राज्य पुलिस कर्मियों को 4600 रुपये का ग्रेड पे दिया जाएगा
- -राज्य के 15 ब्लॉकों को सघन फल पट्टियों के रूप में विकसित किया जाएगा।
- -नए फल, नया बाजार की नीति को अपनाया जाएगा।।
- -राज्य की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी
- -चीनी मिलों का आधुनिकीकरण किया जाएगा और गन्ना किसानों के बकाया भुगतान की प्रक्रिया में सुधार किया जाएगा
- -रंगमंच विधाओं के प्रोत्साहन के लिए उत्तराखंड साहित्य अकादमी, फिल्म अकादमी और उत्तराखंड रंग कला अकादमी की स्थापना की जाएगी
- -मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा
- -सभी वृद्ध जनों को पेंशन दी जाएगी
भाजपा के घोषणा पत्र में 25 बिंदु शामिल
- - चार धाम परियोजना का विस्तार
- - हरिद्वार बनेगा योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी।
- -वेद पाठशालाओं के लिए 1 करोड़ रु. की व्यवस्था।
- - पुलिस बल का उन्नतीकरण कर कानून व्यवस्था में सुधार।
- - प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज
- - सचल चिकित्सालय व डायलिसिस केंद्र खुलेंगे।
- - किसानों को 8000 रु. सहायता राशि
- - लव जिहाद पर रोक लगेगी। महिला थानों की संख्या दोगुनी होगी।
- - पूर्व सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने के लिए मदद।
- - 45 नए स्पाट टूरिज्म किए जाएंगे विकसित।
- - छह हजार केंद्र और छह हजार राज्य सरकार देगी किसान सम्मान निधि।
- - बीपीएल परिवार की मुखिया को तीन हजार
- - उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून।
- -गरीब परिवार को एक साल में 3 सिलेंडर मुफ्त












Click it and Unblock the Notifications