Uttarakhand Bridge Collapsed: जाखन नदी के ऊपर बना रानीपोखरी पुल ढहा, कई गाड़ियां भी नदी में समाईं
Uttarakhand Bridge Collapsed: जाखन नदी के ऊपर बना रानीपोखरी पुल ढहा, कई गाड़ियां भी नदी में समाईं
देहरादून, 27 अगस्त: पिछले 48 घंटों से उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है, जिसने भारी तबाही मचाई है। भारी बारिश के चलते रानीपोखरी-ऋषिकेश राजमार्ग पर बना रानीपोखरी पुल ढह गया। यह पुल जाखन नदी के ऊपर बना हुआ था। बताया जा रहा है कि पुल ढहने के कारण उसके ऊपर से गुजर रहीं कई गाड़ियां नदी में गिर गईं। हालांकि, किसी के हताहत होने की अभी कोई जानकारी नहीं है। वहीं, देहरादून के डीएम आर. राजेश कुमार ने बताया कि इस मार्ग पर यातायात रोक दिया गया है।
Recommended Video

कई गाड़ियां भी नदी में समाईं
प्राप्त समाचार के मुताबिक, रानीपोखरी-ऋषिकेश राजमार्ग पर जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त पुल के ऊपर कई गाडियां मौदूज थी। जाखन नदी में रानीपोखरी पुल के ढह जाने के कारण उस पर मौजूद गाड़ियां भी गिर गईं। बताया जा रहा है कि दो लोडर और एक कार उस वक्त पुल के ऊपर मौजूद थी। इस हादसे में एक युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुल पर दिख रही है कई गाड़ियां
न्यूज़ एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो के मुताबिक, रानीपोखरी पुल पर कई गाड़ियां दिखाई दे रही है। वहीं, टूटे हुए पुल से एक युवक भागकर आता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, पुल गिरने की सूचना पर पुलिस और राहत दल आनन-फानन में मौके पर पहुंच गया है। इस हादसे की वजह से फिलहाल देहरादून से ऋषिकेश के मुख्य मार्ग का संपर्क कट गया है।

देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर रोका गया यातायात
देहरादून के डीएम आर. राजेश कुमार ने बताया कि इस मार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। गाड़ियों को देहरादून से नेपाली फार्म की ओर डायवर्ट करके ऋषिकेश भेजा जा रहा है। डीएम ने बताया कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की बचाव और गोताखोरी टीम भी पहुंच गई है। एसडीआरएफ टीम ने बचाव और राहत अभियान शुरू कर दिया है।

सीएम ने दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीपोखरी के निकट पुल टूटने की घटना के जांच के दिए आदेश। उन्होंने कहा कि यह देखा जाएगा, किसने पुल बनाया, कब बनाया और कार्यदायी संस्था कौन थी।

बाल्डी नदी में समाईं मालदेवता-सहस्त्रधारा लिंक रोड
वहीं, स्थानीय पत्रकार और जयभारत टीवी के संवाददाता हेमभट्ट ने फोन पर वन इंडिया हिंदी को बताया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त नदी का बहाव बहुत तेज नहीं था। अन्यथा नुकसान काफी अधिक हो सकता था। बताया कि इससे पहले मालदेवता-सहस्त्रधारा लिंक रोड 30 मीटर तक नदी में समा गई। जिसकी वजह से आवागमन ठप्प हो चुका है। आसपास के गांव के लोगों को देहरादून आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, दूसरे वैकल्पिक रास्ते मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications