चार धाम यात्रा पर पिछले 20 दिन के अंदर 57 तीर्थ यात्रियों की हो गई मौत

देहरादून, मई 22। पिछले दो साल से कोरोना महामारी की वजह से बंद पड़ी चार धाम यात्रा इस साल वापस शुरू हुई है। दो साल के इंतजार के बाद शुरू हुई चार धाम यात्रा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से अव्यवस्था फैल गई है। अव्यवस्था और खराब स्वास्थ्य के कारण अभी तक 57 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।

Recommended Video

    Char Dham Yatra 2022: Kedarnath Dham के रास्ते पर कचरा, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता | वनइंडिया हिंदी
    char dham yatra

    20 दिन में 57 श्रद्धालुओं की हो गई मौत

    डीजी हेल्थ डॉक्टर शैलजा भट्ट ने बताया है कि 3 मई से से शुरू हुई चार धाम यात्रा में अभी तक 57 तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है। इनमें 2 श्रद्धालुओं की मौत कोविड की वजह से हुई है, जिसके बाद प्रशासन ने आदेश दिया है कि सभी तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी, तभी उन्हें आगे भेजा जाएगा। पिछले 20 दिनों में इतने तीर्थ यात्रियों की मौत ने सरकार की बदइंतजामी की पोल खोल दी है।

    कोरोना नियमों में ढिलाई के चलते उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    आपको बता दें कि उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा की शुरुआत 3 मई से हुई थी, जब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए थे। इसके बाद 6 मई को केदारनाथ धाम और 8 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही पूरी क्षमता के साथ चार धाम की यात्रा शुरू हो गई। कोरोना काल के दो साल के बाद भक्तों के लिए शुरू हुई यात्रा को लेकर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं, जिसकी वजह से प्रशासन के सभी इंतजाम फेल हो गए हैं। कोरोना नियमों में ढिलाई की वजह से भी श्रद्धालुओं की भीड़ इस बार जुट गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+