उत्तराखंड स्थापना दिवस के 25 साल: विधानसभा का विशेष सत्र होगा आयेाजित, राष्ट्रपति और PM मोदी को विशेष आमंत्रण
Uttarakhand Foundation Day: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 साल पूरे होने पर प्रदेश सरकार विधानसभा का विशेष सत्र आहुत करने का फैसला लिया है। राज्य सरकार ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस यानी 9 नवंबर से पहले तीन और चार नवंबर को देहरादून में विधानसभा का दो दिवसीय विशेष आहुत करने का फैसला लिया है।
कैबिनेट ने राज्य स्थापना दिवस के 25 साल पूरे पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर पहले ही निर्णय लिया है। विधानसभा सचिवालय ने इसे राज्यपाल के पास भेजा था। राज्यपाल से उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र आहूत कराने के लिए संस्तुति मिल गई है। रजत जयंती के कार्यक्रमों में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष आमंत्रण दिया जाएगा।

विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस यानी 9 नवंबर से पहले होने वाले विशेष सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। तीन और चार नवंबर को देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस मौके पर धामी सरकार बड़े फैसले लेने जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी का कहना है कि विधानसभा सचिवालय इसको लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर रहा है।
नवंबर माह के पहले सप्ताह में होने वाले इस विशेष सत्र को देहरादून में आयोजित होना है। विशेष सत्र में आम सत्रों की तरह न प्रश्न काल होगा और न ही कोई विधायी कार्य होंगे। दो दिन तक चलने वाले सत्र में सिर्फ 25 साल में राज्य के विकास और भावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 साल पूरे होने पर प्रदेश में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देहरादून आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को देहरादून में सैन्य धाम का भी उद्घाटन करेंगे। हालांकि अभी तक कार्यक्रम का आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications