हरिद्वार जिला कारागार के 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिव, मचा हड़कंप, जानिए क्या उठाए गए कदम
उत्तराखंड के हरिद्वार जिला कारागार के 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जेल में बंद कैदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान ये बात सामने आई। जिला कारागार में इन सभी कैदियों के लिए एक अलग से बैरक बनाया गया है।
जहां पर सिर्फ एचआईवी पॉजिटिव कैदी ही रखे गए हैं, उनका उपचार भी शुरू हो गया है। इस समय हरिद्वार के जिला कारागार में 1100 बंदी हैं। इससे पहले 2017 में भी हरिद्वार जेल में मेडिकल जांच के दौरान 16 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए थे।

7 अप्रैल को हेल्थ कैंप के दौरान जेल में बंद सभी कैदियों की स्वास्थ्य जांच कराई गई थी। जिसके बाद रिपोर्ट में 15 कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। एचआईवी पॉजिटिव कैदियों को जेल प्रशासन ने अलग बैरक में शिफ्ट कर दिया है। साथ ही गाइडलाइन के तहत उनका इलाज भी किया जा रहा है।
हरिद्वार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि 7 अप्रैल को हरिद्वार की जिला कारागार में विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर स्वास्थ्य कैंप लगा था, इस दौरान जिला कारागार में बंद सभी कैदियों की जांच कराई गई। जिसमें सामने आया है कि जिला कारागार में 15 पॉजिटिव एचआईवी मरीज है।
जिसके बाद इन सभी एचआईवी पॉजिटिव कैदियों को एक ही बैरक में रखा गया है और फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद उनका नियमित उपचार किया जा रहा है। साथ-साथ जागरूकता को लेकर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। जिससे दूसरे कैदियों में कोई भ्रम जैसी स्थिति पैदा ना हो।












Click it and Unblock the Notifications