1 घंटे तक हवा में अटकी रही 12 लोगों की सांसें, नैनीताल में रोपवे की ट्रॉली से पर्यटकों को किया रेस्क्यू
पर्यटन नगरी नैनीताल का दीदार करने आए 12 लोगों की सांसें उस समय हवा में अटक गई, जब पर्यटकों को ले जा रहे रोपवे की ट्रॉली स्टैंड से 100 मीटर की दूरी पर रुक गई। ट्रॉली के रुकते ही अफरा तफरी मच गई।
पर्यटन नगरी नैनीताल का दीदार करने आए 12 लोगों की सांसें उस समय हवा में अटक गई, जब पर्यटकों को ले जा रहे रोपवे की ट्रॉली स्टैंड से 100 मीटर की दूरी पर रुक गई। ट्रॉली के रुकते ही अफरा तफरी मच गई। इनमें पर्यटक और कुछ स्कूली बच्चे सवार थे। करीब एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चला। जिसमें सभी को सुरक्षित बचा लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को कुछ पर्यटक और स्कूली बच्चे अपने परिजनों के साथ स्नोव्यू जा रहे थे। इस बीच 100 मीटर दूरी पर ट्रॉली रुक गई। टैक्नीशियन ने चेक किया तो बैरिंग टूटा मिला। सुरक्षा की दृष्टि से ट्रॉली का संचालन बंद कर दिया। ये देखकर हड़कंप मच गया और ट्रॉली में सवार बच्चे और पर्यटक चिल्लाने लगे। लगभग एक घंटे तक ट्रॉली में सवार लोग हवा में अटके रहे। इस दौरान रेस्क्यू अभियान चला और सभी को रस्सी के सहारे सुरक्षित उतारा गया।
Recommended Video
कुमाऊं मण्डल विकास निगम द्वारा संचालित ट्रॉली मैनेजमेंट टीम ने तत्काल एक्शन लेते हुए रैस्क्यू कार्य शुरू कराया और सभी को सकुशल नीचे उतारा। ट्रॉली में छह विदेशी पर्यटक, छह स्कूली बच्चे और एक ऑपरेटर सवार थे। टीम ने एक एक कर सभी सवारियों का लगभग 150 फ़ीट की ऊंचाई से रस्सियों के सहारे इवेक्यूएट किया।
नैनीताल रोपवे कुमाऊ मंडल विकास निगम (के.एम.वी.एन.)के द्वारा संचालित की जाती है। ट्रॉली इलैक्ट्रिक वायर केबिल सिस्टम से चलती है। ट्रॉली दो किस्म के तारों के साथ बैरिंग और पुली सिस्टम पर आधारित है।












Click it and Unblock the Notifications