नीरा राडिया के हॉस्पिटल का उद्घाटन करने क्यों पहुंचे युवराज, वजह है खास?

मथुरा। लंबे समय से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़कर मौत पर जीत हासिल करने वाले शानदार बल्लेबाज युवराज सिंह आज मथुरा पहुँचे। यहां उन्होंने नीरा राडिया के अस्पताल मे कैंसर यूनिट का उदघाटन किया। भारतीय क्रिकेट के युवराज जैसे ही निजी अस्पताल पहुँचे तो वहाँ उनके हजारों प्रशंसकों की भीड़ लग गई और फ़िर सभी में युवराज को देखने और उनके साथ फोटो खिंचाने होड़ मच गई।

 yuvraj Singh reached to Mathura inaugurated cancer hospital

कैंसर के मरीजों से की मुलाकात

इसके बाद युवराज ने अस्पताल मे भर्ती कैंसर के मरीजों से भी मुलाकात की और उनसे बातचीत करके कैंसर के बचाव के तरीके भी साझा किए। वहीं इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा कि मैने कैंसर जैसी बीमारी को झेला है और उससे लड़ कर जीत हासिल की है। इसी लिए हमने एक ngo के द्वारा कैंसर पीडितों कि सेवा करना शुरू किया और आज से मथुरा के इस अस्पताल मे भी अब लोगों को अच्छा इलाज मिले सकेगा।

धोनी के सवाल पर साधा मौन

इस अस्पताल में कैंसर यूनिट खुलने के बाद दिल्ली या और कहीं जाने कि ज़रूरत नही पड़ेगी। उन्होंने बताया कि हर आदमी के बस में नही होता कि वो बाहर जाकर इलाज करा सके। वही युवराज ने कहा कि वो समय मेरे लिअ बुरा समय रहा और उस समय मेरा ध्यान सिर्फ मेरे इलाज पर ही था। उन्होंने कहा कि 60% तक कैंसर रिकवर हो सकता है अगर सही समय पर उसका इलाज शुरू हो जाए तो इसी लिये कैंसर से लोगो को डरने के बजाय इलाज कराने कि जरूरत है। वहीं जब उनसे धौनी पर उठ रहे सवाल को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यहां केवल कैंसर पर बात करे और कुछ नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+