हादसे को न्योता: रेलवे ट्रैक पर साइकिल, सिलेंडर और पत्थर रखकर Reel बनाता था शख्स, RPF ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में रेलवे ट्रैक पर रील बनाने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया शख्स रेलवे ट्रैक पर कभी गैस सिलेंडर तो कभी साइकिल और कभी पत्थर तथा मुर्गा रखकर रील बनाता था। मामले की जानकारी मिलने के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर लोगों द्वारा उसके खिलाफ लोगों का गुस्सा साफ देखने को मिल रहा है इसके अलावा लोग उसके वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। फिलहाल आरपीएफ ने उसे जेल भेज दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 22 साल का युवक कभी रेलवे ट्रैक पर साइकिल रखकर वीडियो बना रहा है तो कभी गैस सिलेंडर रखकर वीडियो बना रहा है। उसने बताया कि वह रील और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर अपलोड करता है।
वीडियो और रील के बदौलत उसे अच्छी कमाई हो रही थी। ऐसे वीडियो के चलते उसकी लोकप्रियता भी बढ़ रही थी और उसके फॉलोअर भी काफी पसंद कर रहे थे, जिसके चलते वह लगातार रेलवे ट्रैक पर इस तरह का वीडियो बनाता है और उसे अपलोड कर देता।
पकड़ा गया युवक प्रयागराज के लाल गोपालगंज का रहने वाला है। उसका नाम गुलजार शेख बताया जा रहा है। यूट्यूब पर उसका गुलजार शेख हैकर नाम से एक चैनल भी है जिस पर उसने इस तरह का कई वीडियो अपलोड किया है।
आरपीएफ द्वारा बताया गया कि जिस रेलवे ट्रैक पर गुलजार शेख द्वारा वीडियो बनाया गया। उसे रेलवे ट्रैक पर से आम ट्रेनों के साथ ही बंदे भारत एक्सप्रेस का भी आवागमन होता रहा है। ऐसे में किसी दिन बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी।
इतना ही नहीं युवक ने कई बार स्टेबलाइजर, कूलर और साइकिल, स्टोव आदि को भी ट्रैक पर रखकर वीडियो बना चुका है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications