वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका को घुमाने के लिए चाहिए थे पैसे, किया मर्डर

झांसी में एक प्रेमी वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका को बाहर घुमाना चाहता था लेकिन उसके पास पैसों की कमी थी। उसने पैसों की खातिर एक युवक की हत्या कर दी।

झाँसी। वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को बाहर घुमाने के लिए पैसों की जरूरत थी इसलिए एक प्रेमी हत्यारा बन गया। झाँसी के थाना कोतवाली के थापक बाग़ के रहने वाले सूरज सिंह की 8 फरवरी को हत्या कर दी गयी थी। सूरज सिंह अपनी लाल स्कूटी से घर से निकला था। बाद में उसका शव बरामद हुआ।

वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका को घुमाने के लिए चाहिए थे पैसे, किया मर्डर

मृतक की पत्नी सुनीता परमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पत्नी ने शिकायत में कहा था कि सूरज कुछ देर में आने की बात कहकर घर से निकले लेकिन उनका फ़ोन स्विच ऑफ जाने लगा। देर रात नालंदा कॉलोनी से उनका शव बरामद हुआ। उनका मोबाइल, अंगूठी व चेन गायब था।

घटना की रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर झाँसी के अलीगोल खिड़की निवासी आकाश रायकवार और विक्की कुशवाहा को गिरफ्तार किया। आकाश ने बताया कि जिस व्यक्ति की उन्होंने हत्या की, उससे कुछ रुपये उधार लिए, जो वह मांग रहा था । इसी बीच उन्हें वैलेंटाइन डे के लिए रुपयों की आवश्यकता थी । उन्होंने सोचा कि हत्या कर देंगे, तो रुपये नहीं देने पड़ेंगें और वैलेंटाइन डे के लिए रुपयों का इंतज़ाम भी हो जाएगा।

इसलिए उन्होंने सूरज को बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर धारदार हथियार से हत्या कर दी। उससे दो अंगूठी, मोबाइल और सोने की चैन लूट ली। आकाश ने बताया कि ये सामान बेचकर वह गर्लफ्रेंड को घुमाने ले जानेवाला था, लेकिन इससे पहले ही उसे पुलिस ने पकड़ लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+