मकान की नींव में दफन मिली युवक की लाश, देखिए मर्डर की तस्वीरें
जब युवक रात में घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसकी लाश उस गोदाम की नींव में दफन मिली, जिसके निर्माण में युवक मजदूर का काम कर रहा था।
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश मे हत्याओं का दौर लगातार जारी है। ताजा मामला यूपी के शाहजहांपुर का है। जहां मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर ठेकेदार और मुनीम ने मिलकर मजदूर की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद शव को नींव मे दफना दिया।

गोदाम की नींव में युवक की लाश
शव को निर्माणाधीन गोदाम के अंदर ही खुद रही नींव मे दफनाया गया है। रात भर जब युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने युवक की तलाश की जिसके बाद युवक का शव गोदाम के अंदर ही नींव मे दबा हुआ मिला। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नींव खोदकर निकलवाया और जाम लगाए परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद जाम को खुलवाया। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुनीम और ठेकेदार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पैसे मांगने को लेकर हुए था विवाद
दरअसल घटना रौजा थाना क्षेत्र के ग्राम जमूही की है जहां निर्माणाधीन गोदाम मे काम चल रहा था। ग्राम चक भिटारा निवासी 20 वर्षीय वेदपाल पुत्र तनने निर्माणाधीन गोदाम मे मजदूरी करता था। मृतक के पिता ने बताया कि निर्माणाधीन गोदाम के ठेकेदार शब्बीर और मुनीम रमेश से वेदपाल का मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। दो दिन पहले ठेकेदार और मुनीम ने उसको मजदूरों के सामने पीटा भी था। लेकिन गरीबी के कारण और एक महीने की मजदूरी न मिलने के कारण युवक कल फिर काम करने पहुंच गया। लेकिन उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। उसके बाद रात में ही परिजनों ने युवक का तलाश की तो उसका कहीं पता नहीं चला।

विवाद के बाद वेदपाल को ठेकेदार-मुनीम ने रोका
परिजनों की मानें तो गोदाम में काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि रात में गोदाम के सभी मजदूरों को ठेकेदार और मुनीम ने जाने दिया लेकिन वेदपाल को पैसे देने की बात पर रोक लिया। उसके बाद नही पता वेदपाल के साथ क्या हुआ?

नींव में मिट्टी पड़ी देखकर हुआ शक
पिता ने बताया कि तो वह रात में निर्माणाधीन गोदाम के पास बेटे को तलाश रहे थे। तभी वह गोदाम के अंदर गए तो वहां पर एक नींव को खोदा गया था। लेकिन उसमें मिट्टी नहीं पड़ी थी। लेकिन उस नींव के पास ठेकेदार और मुनीम को टहलते हुए देखा था। उनसे वेदपाल के बारे मे पूछा तो उसने नहीं बताया। उसके बाद वह अपने घर लौट आए।

नींव को खोदा तो निकली लाश
रातभर जब युवक अपने घर नहीं पहुचा तो परिजनों ने दोबारा गोदाम में जाकर तलाश किया तो उन्होंने देखा कि रात मे जिस नींव में मिट्टी नहीं थी उसमें मिट्टी डाल दी गई। जिसके बाद परिजनों ने उस नींव को खोदा तो उसमें युवक का शव दबा हुआ था। युवक का गला गमछे से दबा हुआ था और कुछ चोट के निशान भी थे।

परिजनों ने नेशनल हाईवे किया जाम
शव देखने के बाद गुस्साए परिजनों ने कार्रवाी की मांग करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया और शव को वहीं छोड़कर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी कमल किशोर सीओ सिटी अवनीशवर चंद्र श्रीवास्तव, इस्पेक्टर रौजा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची और शव को नींव से निकलवाया और जाम लगाए परिजनों को कार्रवाई की आश्वासन देने के बाद जाम खुलवाया।

ठेकेदार और मुनीम पर हत्या का केस दर्ज
एसपी सिटी कमल किशोर की मानें तो आज निर्माणाधीन गोदाम मे एक युवक का नींव मे दफन शव मिला है। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर शव को दफना दिया है परिजनों की तहरीर के आधार पर ठेकेदार और मुनीम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वहीं आरोपियों को तलाश भी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications