प्रेमिका से शादी के लिए वेद प्रकाश बन गया आदिल, भाजपा नेता के सहयोग से परिजनों ने भिजवाया जेल

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। 21 साल का एक युवक मुस्लिम प्रेमिका से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया। युवक के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि धर्म परिवर्तन का मामला करीब आठ महीने पुराना है।

Youth changed religion in Aligarh

घटना अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र के बरौला जाफराबाद की है। वेद प्रकाश पुत्र प्रेमपाल पिछले 3 साल से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर काम करता था। इसी दौरान वह दुकान मालिक की बेटी के संपर्क में आया और उसी के प्रभाव में सात माह पहले उसने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। धर्म परिवर्तन के बाद उसने अपना नाम वेद प्रकाश बदलकर आदिल रखा लिया। इस पर परिजनों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इसी के चलते उन लोगों ने भाजपा नेता रीता राजपूत से संपर्क किया। वेद प्रकाश उर्फ आदिल के घरवालों ने बन्ना देवी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि लड़की के परिवार वालों ने जबरन उनके बेटे का धर्म परिवर्तन कराया है।

वेद उर्फ आदिल ने परिवार वालों के सभी आरोपों को नकारते हुए अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन करना स्वीकारा है। इधर लड़के के घरवालों का कहना है कि लड़की का भाई वसीम उनके बेटे के साथ काम करता था उसने अपनी बहन के साथ शादी कराने का लालच देकर उनके बेटे का धर्म परिवर्तन कराया है। फिलहाल पुलिस ने शांति भंग के अंदेश के चलते आदिल को धारा 151 में चलान कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+