वायरल वीडियो के जरिए सांप्रदायिक बवाल फैलाने वाला सिरफिरा गिरफ्तार

बुलंदशहर पुलिस ने उस सिरफिरे को गिरफ्तार कर लिया है जिसने नफरत भरा वीडियो वायरल किया था। इस वीडियो की वजह से पहासू में बवाल हो गया था।

बुलंदशहर। सोशल मीडिया पर रविवार को एक समुदाय के खिलाफ नफरत भरा वीडियो वायरल होने के बाद पहासू में सांप्रदायिक बवाल हो गया था। बुलंदशहर पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले रेहान को अरेस्ट कर लिया है।

वायरल VIDEO से सांप्रदायिक बवाल फैलाने वाला सिरफिर गिरफ्तार

पहासू निवासी रेहान अली नामक युवक ने हैदराबाद में सोशल मीडिया पर एक समुदाय को निशाना बनाते हुए महिलाओं पर अश्लील कमेंट्स किए थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद रविवार को पहासू में एक समुदाय के लोगों ने कुछ दुकानों-मकानों में तोड़फोड़ कर दी थी। घरों की छतों से पथराव भी किया गया था। डीएम, एसएसपी समेत आला अधिकारियों ने कई थानों की फोर्स लेकर हालात पर काबू कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों के ऊपर एनएसए के तहत कार्रवाई भी की है।

वायरल VIDEO से सांप्रदायिक बवाल फैलाने वाला सिरफिर गिरफ्तार

सिरफिरा रेहान अरेस्ट

सोशल मीडिया पर नफरत भरे वीडियो को वायरल करने वाले शख्स रेहान को बुलंदशहर पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने रेहान उस समय अरेस्ट किया जब वह अपने परिवार का इंतजार कर रहा था। एसपी सिटी मानसिंह चैहान ने बताया कि आरोपी रेहान अपने परिवार का रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर रहा था। पुलिस को सूचना मिलते ही आरोपी को तत्काल प्रभार से अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस की मानें तो आरोपी कोर्ट में आत्समर्पण करना चाहता था।

बार-बार बदलता रहा लोकेशन

भड़काऊ वीडियो वायरल करने वाला आरोपी रेहान अली पुलिस से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा। लेकिन बुलंदशहर ने मंगलवार को आरोपी को बुलंदशहर रेलवे स्टेशन से अरेस्ट कर लिया है।

क्या कहते हैं अधिकारी

डीएम आंजेनय कुमार सिंह ने बताया कि जो वीडियो वायरल हुआ है उसे का लोकेशन हैदराबाद है वहीं से वीडियो अपलोड किया गया था। वीडियो का अपलोड करने वाले की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ साइबर एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया गया है उसके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+