UP: ससुराल जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में ससुराल जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पर पथराव करते हुए गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। हालांकि पुलिस अधिकारी पथराव की घटना से इंकार रहे है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

 Young man shot dead in Bahraich

घटना बहराइच के हरदी थाना इलाके के मुरलीपुरवा करेहना गांव की है। तेजराम यादव (35) बुधवार की शाम को साइकिल से ससुराल जाने के लिए निकला था। वह हरदी थाना क्षेत्र के ही देवरायपुर गांव स्थित अपने ससुराल जा रहा था। थाना क्षेत्र के ही खरचहा चौराहे के पास पहुंचने पर अज्ञात हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से मौके पर ही तेजे यादव गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। हत्या की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सरे राह युवक की हत्या से गुस्साये लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

 Young man shot dead in Bahraich

लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ियों पर पथराव कर दिया। हालात बेकाबू होते देख तीन थानों की फोर्स को मौके पर भेजा गया। आलाधिकारी ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में लगे रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना हैं कि प्रथमदृष्टया हत्या का कारण रंजिश लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है, जल्दी ही खुलासा कर दिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+