घर से बाहर गई हुई थी मां, पड़ोसी युवक ने किया मासूम के साथ घिनौना काम

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी घटना का अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़ित छात्रा की मां ने आरोपी को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। साथ ही आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जॉच शुरू कर दी हैं।

young man raped with six-year-old innocent girl in Kannauj

मामला कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां कक्षा दो में पढ़ने वाली मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी युवक सलमान ने रेप किया है। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी घर पर अकेली थी। मां ने बताया कि उस समय वे घर से बाहर गई हुई थी। आरोप हैं कि आरोपी सलमान ने घर में घुसकर उसन की 6 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपी युवक घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।

young man raped with six-year-old innocent girl in Kannauj

छात्रा की मां जब घर पहुंची तो पीड़ित छात्रा ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। जानकारी मिलने के बाद पीड़िता को साथ लेकर मां थाने पहुंची और आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जॉच करते हुए पीड़ित छात्रा के बयान भी दर्ज किए है। एसपी सिटी केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि 6 साल की मासूम के साथ रेप का मामला संज्ञान में आया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और छात्रा को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद सही तथ्यों का पता चल सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+