इलाहाबाद: रेप के बाद की हत्या, शव को जानवरों के लिए छोड़कर हो गया फरार

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 6 साल की बच्ची के साथ युवक ने रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने मासूम के शव को नदी किनारे फेंक दिया, जहां जंगली जानवरों ने शव को नोच डाला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की मानें तो आरोपी युवक ने अपना जुर्म का इकबाल कर कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या, रेप व पॉस्को एक्ट में कार्रवाई की जा रही है।

ये है मामला

ये है मामला

कौशांबी जिले के पिपरी मुरादपुर गांव निवासी राधेश्याम की 6 वर्षीय बेटी पूनम (दोनो नाम परिवर्तित) शाम को पड़ोसी बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही जगदीश वहां पहुंचा और पूनम को घुमाने का झांसा देकर अपनी साइकिल पर बैठकर ले गया। पुलिस के अनुसार जगदीश बच्ची को गंगा नदी के किनारे ले गया और सूनसान जगह ले जाकर आरोपी ने बच्ची के साथ रेप किया। दरिंदगी के बाद बात खुलने के डर से मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इधर देर शाम तक जब बच्ची खेल कर घर नहीं लौटी तो परिजनों ने पड़ोसी बच्चों से पूछताछ की तब बच्चों ने यह बताया कि वह तो जगदीश के साथ घूमने गई है।

करते रहे रात भर तलाश

करते रहे रात भर तलाश

परिजन जगदीश के घर पहुंचे तो जगदीश घर से गायब मिला। काफी इंतजार करने के बाद भी जब जगदीश और 6 वर्षीय बेटी पूनम वापस नहीं आई तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका के साथ बच्ची की खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। रात भर परेशान परिजन कभी जगदीश के घर जाते हैं तो कभी नदी की ओर बच्ची को ढूंढने के लिए भटकते रहे। सुबह गंगा नदी की ओर गए ग्रामीणों ने जानवरों को एक शव को नोचते हुए देखा तो वहां उसके पास पहुंचे। पता चला वह शव पूनम का है। परिजन भी रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

दूसरे गांव में छिपा था आरोपी

दूसरे गांव में छिपा था आरोपी

ग्रामीणों के आक्रोश के बाद जब जिले में हड़कंप मचा तो पुलिस भी हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक प्रदीप प्रदीप गुप्ता तीन थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर पिपरी अजरुन सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर तत्काल आरोपी जगदीश के विरुद्ध रेप के बाद हत्या आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ के बाद जगदीश ने भी पूरी घटना बताई और अपना जुर्म का इकबाल कर लिया है। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+