बीडीओ ने चार किमी तक ग्रामीण को गाड़ी के बोनेट पर घुमाया, वीडियो वायरल
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में ग्रामीणों को शौचालय की फरियाद करना मंहगा पड़ गया। बीडीओ की गाड़ी को रुकवाने के लिए एक ग्रामीण आगे आ गया। रुकवाने की कोशिश की मगर गाड़ी आगे बढ़ती गई। बचने की कोशिश में ग्रामीण ने हाथों से बोनट को पकड़ लिया और इतने बीडीओ की गाड़ी ने रफ्तार पकड़ ली। बता दें कि चार किली मीटर दूर जाकर गाड़ी रोकी तब ग्रामीण उतर सका।

ये है मामला
मामला रामनगर ब्लॉक के गांव किटौना से जुड़ा है। गांव में 105 शौचालयों के निर्माण के लिए पात्र लाभार्थी चयनित हुए थे। इनमें से 70 लोगों के ही निर्माण कराए गए, वह भी बिना मानक के। इसके चलते शौचालय निर्माण की अगली किश्त नहीं भेजी गई थी। बुधवार को भी ब्रजपाल और गांव के आधा दर्जन लोगो दोपहर में ब्लॉक पहुंचे। रकम न जारी करने और निर्माण न कराए जाने पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख बीडीओ पंकज कुमार वहां से खिसक लिए।

चार किमी दूर ले जाकर छोड़ा
बता दें कि बीडीओ के सामने अपनी मांगों को रखने के लिए उनकी गाड़ी को ग्रामीणों ने रोकने का प्रयास किया। बीडीओ की गाड़ी को रुकवाने के लिए एक ग्रामीण आगे आ गया। रुकवाने की कोशिश की मगर गाड़ी आगे बढ़ती गई। बचने की कोशिश में ब्रजपाल कार पर लपका। कार धीमी न होने पर हाथों से बोनट को पकड़ लिया और इतने बीडीओ की गाड़ी ने रफ्तार पकड़ ली। बता दें कि चार किली मीटर दूर जाकर गाड़ी रोकी तब ग्रामीण उतर सका।

ग्रामीणों और बीडीओ ने दी तहरीर
घटना से भड़के ग्रामीणों ने बीडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने आंवला थाने पहुंचे। जमकर हंगामा किया। गांव वालों के समर्थन में कैबिनेट मंत्री के भाई और सैकड़ो लोगों ने बखेड़ा कर दिया। वहीं, बीडीओ पंकज कुमार ने भी ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर दी है।












Click it and Unblock the Notifications