Aditya L-1 को लेकर युवाओं का जोश हाई, सिर पर हेयर कट कराकर बनवाई 'सूर्ययान' वाली डिज़ाइन
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद अब भारत समेत पूरी दुनिया की निगाहें आदित्य एल-1 मिशन पर टिकी हुई हैं। 2 सितम्बर 2023 को सुबह 11:50 मिनट पर आदित्य एल-1 सफलतापूर्वक लांच कर दिया गया है। ये यान सूर्य के अध्ययन के लिए भेजा गया है। इसी बीच उत्तर प्रदेश से कुछ अनोखी तस्वीरें सामने आ रही है, जिसमे इस मिशन को लेकर युवाओं में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है।
सूर्ययान की डिज़ाइन वाली हेयर कटिंग
दरअसल, चंद्रयान की सफलता से युवाओं का जोश हाई है। बलिया के युवा आदित्य L1 की लॉन्चिंग को सपोर्ट करते हुए सूर्य और आदित्य L1 की हेयर कटिंग अपने सिर पर करा रहे हैं। वहीं हेयर कटिंग करने वाले सुनील कुमार का कहना है कि चंद्रयान की सफलता से युवाओं में उत्साह है, लिहाजा आदित्य L1 को लेकर देश के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने के लिए युवा सूर्ययान की डिजाइन अपने सिर पर हेयर कट के जरिए करा रहे हैं।

यूट्यूब लाइव पर फिर बना रिकॉर्ड
आपको बता दें कि ये जोश केवल बलिया में ही नहीं नजर आया, बल्कि पूरे देश में इस मिशन को लेकर खासा उत्साह है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग देखने के लिए यूट्यूब पर लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 11 बजकर 50 मिनट पर जिस वक्त आदित्य एल1 को सौर मिशन के लिए रवाना किया गया, उस वक्त ISRO के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 7 लाख 80 हजार 908 लोग लाइव जुड़े थे, जो एक रिकॉर्ड है।












Click it and Unblock the Notifications