योगी सरकार के छह महीने पर बोले अखिलेश, ये झूठ की सरकार
योगी सरकार के छह महीने पर बोले अखिलेश, ये झूछ की सरकार
Recommended Video

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सरकार के छह महीने पूरे होने पर जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी पीठ थपथपाई है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें हर मोर्चे पर फेल बताया है। मंगलवार को योगी के सरकार का लेखा-जोखा सामने रखने के बाद बुधवार को प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर सरकार के दावों को झूठा बताते हुए एक-एक मुद्दे पर योगी सरकार को असफल बताया।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार के श्वेत-पत्र को झूछ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा हुआ है। किसानों के कुछ पैसे और दो-दो रुपए माफ हुए हैं, जो कि किसानों के साथ एक भद्दा मजाक है।
अखिलेश यादव ने कहा कि हमने गोमती रिवर फ्रंट बनाया, वो उसकी जांच की बात कह रहे हैं लेकिन अगर जांच के साथ दूसरे हिस्से का काम जारी रहता तो अच्छा रहता। उन्होंने कहा कि हमने साबरमती से अच्छा गोमती रिवर फ्रंट बनाया इसलिए उन्हें बुरा लग रहा है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि हमने बच्चों को लैपटॉप दिया तो उन्होंने कहा कि ये जाति के आधार पर दिए गए। अब मैं कहता हूं कि लैपटॉप वापस ले लो और बच्चों की जाति पूछ लो क्योंकि हम पर हर काम जाति देखकर करने का आरोप लगाया गया है। उन्होने कहा कि हमने रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर अवार्ड दिए वो सभी अवार्ड भी वापस ले लो और जाति पता कर लो।
सरकार पर शिक्षा की अनदेखी का आरोप लगाते गुए अखिलेश यादव ने कहा कि बलिया में पूर्व पीएम चंद्रशेखर के नाम पर हमने यूनिवर्सिटी दी थी लेकिन इस सरकार ने पैसा काट दिया। दूसरी यूनिवर्सिटी के लिए भी पैसा रोक दिया गया स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि हमने प्रदेश को कई अस्पताल दिए लेकिन ये ऐसे कमाल के मुख्यमंत्री हैं जो अपने ही जिले का काम नहीं कर रहे, हमने गोरखपुर को 500 बेड का अस्पताल दिया लेकिन ये उसी को आगे नहीं बढ़ा रहे।
अखिलेश यादव ने कहा कि बिजली को लेकर योगी ने झूठ बोला है ये झूठी सरकार है, गांव में बिजली नहीं पहुंच रही है, यहां तक कि लखनऊ की भी बिजली कट रही है। अब दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन ये बिजली नहीं दे रहे।
भाजपा से जुड़े लोगों के अवैध खनन करने की बात भी अखिलेश ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार के ही लोग ही अवैध खनन कर रहे हैं, ऐसे में कैसे खनन रुकेगा। सरकार जमीन पर काम ना करके सिर्फ ट्वीट कर दिल बहला रही है। उन्होंने कहा कि हमें मेट्रो और एयपोर्ट के लिए एनओसी नहीं मिली, हम आगरा में एयरपोर्ट बनाना चाहते थे लेकिन केंद्र ने अडंगा लगाया।
अखिलेश यादव ने कहा कि विकास भाजपा का मुद्दा नहीं ये व्हाट्सएप के जरिए लोगों को बहकाकर वोट ले लेते हैं। व्हाट्सएप अफीम बना हुआ है। जिसका ये इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम रहीम के साथ भाजपा नेताओं की तस्वीरें हैं, ये बताएंगे वहां क्या करने गए थे।
अखिलेश ने कहा कि योगी हमारी योजनाओं का फीता काटकर तालियां बजा रहे हैं लेकिन हमें धन्यवाद तक नहीं दे रहे। अखिलेश ने कहा कि हमारे एमएलसी तक ले लिए उन्ही का धन्यवाद दे देते। अखिलेश ने योगी सरकार को हर मोर्चे पर नाकाम करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications