योगी ने किसानों से किया संवाद, प्रियंका ने सरकार को दिखाया आईना; टिकैत बोले- वो किसान नहीं बीजेपी के लोग थे

लखनऊ, 25 अगस्त: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम को अपने आवास पर यूपी के 150 किसानों से मुलाकात की। सीएम ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान अन्नदाता है और समाज का भाग्य विधाता भी है, इसलिए हम सबके एजेंडे में किसान सर्वोच्च प्राथमिकता रखता है। हालांकि इससे पहले कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट कर सरकार पर हमला बोलते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की। वहीं भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जिन लोगों से सीएम मुलाकात कर रहे हैं वो लोग किसान नहीं बीजेपी के कार्यकर्ता हैं जिन्हें किसान बनाकर ले जाया गया है।

yogi adityanath

लखनऊ में पांच कॉलीदास मार्ग पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में सीएम के अलावा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी मौजूद थे। इस दौरान योगी ने कहा कि कोरोना काल में दुनिया की बड़ी ताकतें भी प्रभावित हुई थी लेकिन किसानों ने इसका डटकर मुकाबला किया है। किसानों की चीनी मिलें चलती रहीं। मैं देश के किसानों को इसके लिए शुक्रिया अदा करता हूं।

पिछली सरकारों के लिए राजनीतिक एजेंडा थे किसान
सीएम ने आगे कहा कि पहले की सरकारों में किसान उनके लिए राजनीतिक एजेंडा था। किसानों के लिए काम 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार में हुआ। पहले की सरकारों में सिर्फ MSP की घोषणा होती थी। मैं कहता हूं कि उससे कुछ नहीं होने वाला है। उसका मतलब तब है, जब किसान की फसल की खरीदारी राज्य सरकार करे। किसानों की आय को दोगुना करना इस सरकार का लक्ष्य है।

मोदी सरकार ने किसानों के लिए उठाए कई कदम
योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू करना, जन-धन खाते के माध्यम से हर गरीब किसान का बैंक में अकाउंट खुलवाना, शासन की योजनाओं को सब्सिडी का लाभ बीबीडी के माध्यम से किसान के खाते में देने की व्यवस्था करना, दशकों से लंबित कृषि सिचाई योजना को समयबद्ध ठंग से आगे के लिए धन राशी की व्यवस्था करना, यह सभी काम पीएम मोदी जी के आने के बाद ही हो सके हैं।

प्रियंका

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर साधा निशाना
"आत्मनिर्भर" का जुमला देते-देते पूरी सरकार को ही "अरबपति मित्रों" पर निर्भर कर दिया। सारा काम उन्हीं अरबपति मित्रों के लिए, सारी संपत्ति उन्हीं के लिए। 70 सालों में देश की जनता की मेहनत से बनी लाखों करोड़ रु की संपत्ति अपने अरबपति मित्रों को दे रही है ये सरकार। अपने दूसरे ट्वीट में प्रियंका ने कहा, पंजाब की कांग्रेस सरकार ने किसानों की बात सुनी और गन्ने के दाम 360 रुपए क्विंटल किए। गन्ने का 400 रुपए क्विंटल का वादा करके आई उप्र भाजपा सरकार ने 3 साल से गन्ने के दाम पर एक फूटी कौड़ी नहीं बढ़ाई है और किसानों द्वारा आवाज उठाने पर "देख लेने" जैसी धमकी देती है।

राकेश

बीकेयू के नेता राकेश टिकैत योगी सरकार पर बरसे

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने योगी के संवाद कार्यक्रम पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। टिकैत ने कहा किसान कहां उनसे मुलाकात कर रहे हैं। किसानों की बात कहां सुनी जा रही है। किसान तो खेतों में बैठा है जो किसान उनसे मिलने गए हैं वो उनके अपने लोग हैं। मोदी सरकार ने पांच रुपए बढ़ाया है इसका यूपी में कोई असर नहीं पड़ेगा। दक्षिण भारत के राज्यों में इसका असर पड़ेगा। यूपी में इसका कोई मतलब नहीं है। योगी जी को गन्ने का रेट करीब 80 रुपए बढ़ाना चाहिए। मायावती ने सबसे ज्यादा बढ़ाया था। इनको उनसे आगे निकलने की कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+