होली के बाद भी बंद नहीं होगा मुफ्त राशन का वितरण, योगी सरकार ने की 2024 तक बांटने की तैयारी

होली के बाद भी बंद नहीं होगा मुफ्त राशन का वितरण, योगी सरकार ने की 2024 तक बांटने की तैयारी

लखनऊ, 16 मार्च: उत्तर प्रदेश में पिछले काफी से चल रही मुफ्त राशन वितरण योजना मार्च माह में बंद होने वाली नहीं है। प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस योजना का विस्तार देने की तैयारी कर ली है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में पूर्ण बहुमत से जीतक आई है और सरकार बनाने जा रही है। इसके साथ, भाजपा यूपी की 15 करोड़ गरीबों को बड़ी खुशखबरी देते हुए मुफ्त राशन वितरण योजना को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव तक बांटने की तैयारी कर रही है। इसका प्रस्ताव खाद्य व रसद विभाग ने शासन को भेज दिया है और जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय भी ले लिया जाएगा।

Yogi govt will distribute free ration in UP till 2024

कोरोना काल के दौरान गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना उत्तर प्रदेश में शुरू की गई थी, जिसे नवंबर 2021 तक जारी रखना था। पर चुनाव और कोरोना के कारण लोगों की आमदनी पर पड़े प्रभाव को देखते हुए योगी सरकार ने मार्च के अंत तक इस योजना के जारी रखने का एलान किया था। अब सरकार इस योजना को लोकसभा चुनाव 2024 तक विस्तार देने की तैयारी में है। योजना के तहत अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो अनाज और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो अनाज (तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल) दिया जाता है।

विधानसभा चुनाव के दौरान किया था वादा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी रैलियों में मुफ्त राशन योजना जारी रखने का वादा जनता से किया था। अब प्रदेश सरकार इस योजना को लोकसभा चुनाव यानी 2024 तक बढ़ाने पर मंथन कर रही है। प्रदेश में इस योजना के 15 करोड़ लाभार्थी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खाद्य व रसद विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में महंगाई के बढ़ने के कारण मुफ्त राशन योजना की अवधि बढ़ाने का उल्लेख किया गया है। ऐसे भी संकेत हैं कि योजना को एक साथ न बढ़ाकर दो से तीन चरणों में बढ़ाया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+