सीएम योगी ने सुरेश राणा को सौंपा खोज-बचाव का जिम्मा, मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रु देने की घोषणा

Uttarakhand Glacier Burst, लखनऊ। उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने के बाद आई आपदा से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी अमले को सक्रिय कर दिया है। वहीं, इस आपदा में प्रदेश के लापता हुए लोगों के बारे में उनके परिजनों से जानकारी मांगी गई है, जिसके लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। इसके साथ ही, सीएम ने कहा लापता व्यक्तियों की खोज-बचाव के संबंध में अधिकारी उत्तराखंड सरकार से समन्वय बनाकर काम करें। वहीं, गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा को अभियान के पर्यवेक्षण का जिम्मा सौंपा है। साथ ही, उन्होंने कहा कि आपदा में प्रदेश के जो लोग वहां मृतक होंगे उनके आश्रितों को मुख्‍यमंत्री कोष से दो-दो लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की है।

Recommended Video

    Uttarakhand glacier burst: देखें खौफनाफ मंजर बयां करती ये video
    Yogi govt announced two lakhs to each family of deceased in Uttarakhand glacier incident

    प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम अपने आवास पर उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की है। बैठक में सीएम योगी ने उत्तराखंड में आई आपदा से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। कहा कि आपदा में उत्तर प्रदेश के लापता व्यक्तियों की खोज-बचाव के संबंध में अधिकारी उत्तराखंड सरकार से समन्वय बनाकर काम करें। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के सीए त्रिवेंद्र सिंह रावत से फोन पर बात की। साथ ही, कहा कि यूपी सरकार इस संकट की घड़ी में आपके साथ है। सीएम ने हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।

    हेल्पलाइन नंबर किया जारी
    सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे से प्रभावित हुए उत्तर प्रदेश के परिवारों की सहायता के लिए राहत आयुक्त कार्यालय में एक कंट्रोल रूम बनाने और उत्तराखंड सरकार से समन्वय के लिए दो अधिकारियों को देहरादून भेजने का निर्देश दिया। वहीं, टोल फ्री नंबर 1070 और व्हाट्सएप नंबर 9454441036 उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए जारी किया है। कोई भी परिवार जिनके सदस्य वहां काम कर रहे थे यदि वो लापता हैं तो वे इस नंबर पर सूचना दे सकते हैं।

    मंत्री सुरेश राणा को सौंपा अभियान के पर्यवेक्षण का जिम्मा
    सीएम योगी ने गृह विभाग को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रभावित परिवार से संपर्क कर उनकी हर संभव मदद की जाए। सहारनपुर के मंडलायुक्त और आईजी जोन को खोज-बचाव व राहत कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। वहीं, गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा को उत्तराखंड सरकार से समन्वय बनाकर प्रदेश के प्रभावित-लापता व्यक्तियों की खोज-बचाव अभियान के पर्यवेक्षण का जिम्मा सौंपा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+