योगी सरकार ने बदला गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस का अवकाश, अब 24 नवंबर की जगह इस दिन रहेगी छुट्टी

योगी सरकार ने बदला गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस का अवकाश, अब 24 नवंबर की जगह इस दिन रहेगी छुट्टी

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas: सिखों के नौवें गुरू, गुरु तेग बहादुर का आज (24 नवंबर) शहीद दिवस है। गुरु तेग बहादुर के शहीद दिवस पर पहले यूपी में अवकाश होता था, लेकिन अब प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस में बदलाव कर दिया है। योगी सरकार ने 24 नवंबर की जगह अब 28 नवंबर को गुरु तेग बहादुर के शहीद दिवस का अवकाश घोषित किया है। इसके लिए यूपी सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बता दें कि अब 24 नवंबर की जगह 28 नवंबर को स्कूल से लेकर सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas

गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस के अवकाश में बदलान के लिए प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार की ओर से एक विज्ञप्ति जारी की गई है। प्रमुख सचिव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, साल 2022 के घोषित अवकाशों में 24 नवंबर 2022 को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस के अवसर पर कार्यकारी आदेशों के अंतर्गत अवकाश घोष‍ित किया गया। लेकिन इस संबंध में शासन में ऐतिहास‍िक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी, सिंघा वाली गली, याहियागंज, लखनऊ से मिले प्रत्‍यावेदन के आधार पर शासन ने विचार किया।

इसके बाद गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस के अवसर पर 24 नवंबर 2022 की जगह 28 नवंबर 2022 को कार्यकारी आदेशों के तहत अवकाश घोषित किया जाता है। योगी सरकार द्वारा जारी इस आदेश के बाद प्रदेश में सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय 28 नवंबर को बंद रहेंगे। आपको बता दें कि इसी तरह का बदलाव उत्‍तराखंड और पंजाब, हरियाणा में भी हुआ है। वहां भी गुरु तेग बहादुर के शहीद दिवस पर अवकाश 24 नवंबर की जगह 28 नवंबर कर दिया गया है।

24 नवंबर को है गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस
गुरु तेग बहागुर की मृत्यु आज ही के दिन यानी 24 नवंबर को साल 1675 में हुई थी। दरअसल, मुगल शासक औरंगजेब ने उन्हें जान के बदले अपना धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल करने के लिए कहा था। लेकिन उन्होंने हंसते-हंसते अपनी जान दे दी। औरंगजेब ने 24 नवंबर 1675 में दिल्ली के लाल किले के सामने चांदनी चौक पर गुरु तेग बहादुर का सिर कलम करवा दिया था। इसलिए आज के दिन को गुरु तेग बहागुर शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+