UP News: योगी सरकार ने शुरू किया MSME सेक्टर के लिए 15 दिन का मेगा अभियान, जानिए क्या है मकसद
15-day Campaign for MSME: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार यूपी में MSME इकाइयों के लिए एक अभियान चला रही है। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा इकाइयों का रजिस्ट्रेशन करवाना है।

15-day Campaign for MSME: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य योजनाओं से लाभ प्राप्त करने के लिए अपंजीकृत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के लिए 15-दिवसीय पंजीकरण अभियान शुरू किया है। अभियान का लक्ष्य सभी 75 जिलों में 14 लाख अपंजीकृत एमएसएमई को कवर करना है।
एमएसएमई इकाइयों को कवर करने का प्लान
राज्य सरकार के अधिकारियों के मुताबिक इस अभियान का उद्देश्य ऐसे एमएसएमई को कवर करना है जो अभी तक एमएसएमई उद्यम पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हैं और उन्हें राज्य सरकार की योजनाओं के सभी लाभ प्रदान करना है। राज्य में 90 लाख से अधिक सक्रिय एमएसएमई हैं, लेकिन केवल 14 लाख पंजीकृत हैं।
एमएसएमई को प्रमोट करने की कवायद
राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में सक्रिय एमएसएमई को पंजीकृत करने की आवश्यकता है क्योंकि ये सभी इकाइयां राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से योगदान करती हैं। उद्योग निदेशालय इन शिविरों का आयोजन कर रहा है। MSME इकाइयां स्वयं भी MSME उद्यम पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
पंजीकरण के लिए इतना निवेश जरूरी
अधिकारियों ने बताया कि, जहां तक पात्रता मानदंड का सवाल है, सूक्ष्म उद्यम श्रेणी में एक करोड़ रुपये तक के निवेश और 5 करोड़ रुपये तक के कारोबार वाले पंजीकृत होंगे। लघु उद्यम श्रेणी के तहत, पात्र उद्यमों के पास 10 करोड़ तक का निवेश और 50 करोड़ तक का कारोबार होना चाहिए। मध्यम श्रेणी में 50 करोड़ तक के निवेश और 250 करोड़ तक के कारोबार वाले उद्यम पंजीकरण करा सकते हैं।
पंजीकरण के बाद एमएसएमई को मिलेंगे कई लाभ
पंजीकरण के कई लाभ हैं जिनमें दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा कवरेज शामिल है, जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा। अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट एवं सरकारी टेंडर में लाभ के माध्यम से सरकारी खरीद में छूट प्रदान की जाती है। ऐसे उद्यम आसानी से बैंकों से ऋण प्राप्त कर सकते हैं। वे फैसिलिटेशन काउंसिल के माध्यम से लंबित देय राशि का आसानी से भुगतान भी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications