योगी सरकार अब नवविवाहिता को देगी 35000 रुपए और मोबाइल फोन
Recommended Video

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब प्रदेश में होने वाले सामूहिक विवाह में शादी करने वाली युवतियों को 3000 रुपए का मोबाइल फोन देने का फैसला लिया है। साथ ही सरकार की ओर से युवतियों को 35000 रुपए की आर्थिक मदद भी दी जाएगी। योगी सरकार इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से करेगी।

योगी सरकार की योजना के तहत युवतियों को 20,000 रुपए की आर्थिक मददद दी जाएगी, यह राशि नगद नहीं दी जाएगी बल्कि उनके खाते में सीधे डाली जाएगी। साथ ही शादी करने वाली युवतियों को शादी के लिए कपड़ा, चांदी की पायल, बिछिया और सात बर्तन देने के लिए 10,000 रुपए दिए जाएंगे। वाराणसी के जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके यादव ने बताया कि जरूरतमंदों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए हम तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए कुल एक करोड़ 66 लाख 60 हजार रुपए दिए गए हैं। शादी के लिए आवेदन करने के बाद शादी के लिए तारीख का अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
आरके यादव ने बताया कि हर विवाहित जोड़े को 5000 रुपए घराती और बराती के भोजन पर खर्च करने के लिए दिया जाएगा। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए कम से कम 10 जोड़े का होना अनिवार्य है। इस बार जनवरी माह में 20-20 तारीख के बीच 100 जोड़ों के सामूहिक विवाह का लक्ष्य रखा गया है।
इसे भी पढ़ें- अस्पताल के बाहर नाली में नवजात को जन्म देने के लिए मजबूर आदिवासी महिला












Click it and Unblock the Notifications