यूपी में पराली जलाने को लेकर योगी सरकार है सजग, बड़े स्तर पर चलाया जा रहा अभियान
देश की राजधानी दिल्ली ही नहीं एनसीआर और यूपी के कई जिले हैं, जो भयंकर प्रदूषण की चपेट में हैं। प्रदूषण के कारण एयर क्वालिटी बहुत खराब स्तर में पहुंच चुकी है। प्रदूषण बढ़ने में बहुत बड़ा कारण धान की फसल कटने के बाद खेतों में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ना है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने सर्दियों में पराली जलाने को लेकर सजग हो चुकी है।

योगी सरकार पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए अलर्ट हो चुकी है। उसने ऐसी घटनाएं रोकने के लिउ बड़े स्तर पर अभियान भी शुरू कर दिया है। इसके तहत किसानों के बीच जागरूकता अभियान के साथ योगी सरकार ने किसानों में निशुल्क बायोडीकम्पोजर का वितरण किया है तो वहीं फसल अवशेष प्रबंधन के लिए अवशेष प्रबंधन वाले कृषि यंत्र वितरित किए जा रहे हैं।
पराली को जलाने से रोकने के लिए जो प्रदेश सरकार अभियान चला रही है इसके तहत किसानों में निशुल्क किसानों में निशुल्क बायोडीकम्पोजर बांटे और खेतों में फसल अवशेष प्रबंधन के लिए अवशेष प्रबंधन वाले कृषि यंत्र वितरित किए जा रहे हैं।
वहीं पराली प्रबंधन को लेकर कृषि विभाग के द्वारा प्रमखु सचिव को बताया गया कि कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान किसानों को दिया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों ने बताया किय अब तक किसानों को 44,363 एकल कृषि यंत्र वितरित किए जा चुके हैं। 2023-24 में 4439 एकल कृषि यंत्र की मंजूरी मिल चुकी है। एफपीओ सहकारी समिति एवं ग्राम पंचायत मद में अब तक कुल 7621 फार्म बांटे जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications