रक्षाबंधन पर बहनों के लिए इन राज्यों ने दिया है खास तोहफा, 24 घंटे के लिए मिलेगी ये छूट

लखनऊ/इलाहाबाद/जयपुर। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। इस त्योहार के मौके पर केंद्र सरकार पहले ही देशवासियों को उपहार दे चुकी है। सरकार ने ऐलान किया था कि राखी को जीएसटी दायरे से बाहर रखा जाएगा जिससे रक्षाबंधन पर ग्राहकों की जेब पर भार नहीं पड़ेगा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले वर्ष की तरह एक बार फिर रक्षाबंधन पर बड़ा तोहफा दिया है। वहीं राजस्थान सरकार ने भी घोषणा कि है कि रक्षाबंधन पर सफर करने वाली महिलाओं और बच्चियों को यात्रा का कोई पैसा नहीं देना होगा। खास बात यह भी है कि महिलाओं को एडवांस सीट बुकिंग की सुविधा भी दी गई है।

Yogi government gift to UP sisters on Rakshabandan festival

त्योहार के दिन पर पूरे यूपी में कहीं भी रोडवेज से सफर करने पर बहनों को कोई पैसा नहीं देना होगा। यानी भैया के घर जाने आने के लिये यात्रा का खर्चा सरकार उठायेगी। यूपी के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अपने आधिकारिक ट्वीटर एकाउंट पर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि रक्षाबंधन के अवसर पर 25 अगस्त रात 12 बजे से 26 अगस्त रात 12 बजे तक परिवहन निगम की सभी बसों में बहनों की यात्रा नि:शुल्क होगी।

Yogi government gift to UP sisters on Rakshabandan festival

वहीं राजस्थान सरकार के आदेश के तहत 26 अगस्त को रोडवेज की साधारण व द्रुतगामी बसों में किसी भी महिला से किराया नहीं लिया जाएगा। हालांकि सफर करने के दौरान उन्हें टिकट मिलेगी, जो निःशुल्क होगी। आदेश में परिचालकों से कहा है कि वे महिला यात्रियों को इलेक्ट्रोनिक टिकट इशूइंग मशीन (ईटीआईएम) से टिकट जारी करेंगे, जिस पर उन्हें यात्री एवं तारीख अंकित करने होगें। महिलाओं को ये सुविधा 25 अगस्त को रात 12 बजे से 26 अगस्त को रात 11.59 बजे तक मिलेगी। लेकिन राज्य सीमा से बाहर निकलते ही महिला यात्री के अंतिम पड़ाव तक के किलोमीटर के हिसाब से लागू दरों के अनुसार किराया लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+