गाजियाबाद में योगी आदित्यनाथ ने दिया कांवड़ियों को खास तोहफा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में किया कैलाश मानसरोवर भवन का उद्घाटन, बोले यहां कांवड़ियों को मिलेगी काफी सुविधाएं
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में कैलाश मानसरोवर भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भवन से कांड़ियों को काफी राहत मिलेगी और उन्हें यहां कई तरह की सुविधाएं भी मिलेंगी। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैलाश मानसरोवर भवन के निर्माण की बात सरकार में आते ही कही थी। जिसके बाद आखिरकार आज मुख्यमंत्री कैलाश भवन का शिलान्यास करेंगे।

मानसरोवर भवन को विवाद करने का प्रयास किया गया
कैलाश मानसरोवर भवन के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलाश मानसरोवर भवन को बनने रोकने का प्रयास हुआ था। जिस जगह पर यह भवन बना है उसे विवादित करने की कोशिश खी गई थी, लेकिन हमने 50 करोड़ की कीमत से इस जमीन को खरीदा और इसे बनवाया है। हमने इस बात का निश्चय किया था कि मानसरोवर भवना गाजियाबाद में ही बनेगा। यूपी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और स भवन के निर्माण के बाद प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
कांवड़ियों को मिलेगी काफी सुविधा
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भवन के निर्माण के बाद कांवड़ियों को काफी मदद मिलेगी, यहां उन्हें कई तरह की सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए सीएम ने कहा कि केंद्र के सफल कार्यों की वजह से ही यूपी में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनी है। हम जाति, धर्म के आधार पर काम नहीं करेंगे, हम सबके हितों को एक साथ लेकर चलेंगे, बेरोजगार, नौजवान, महिलाओं, किसानों सबके लिए हमारी सरकार काम करेगी।
सरकार में आने के बाद किया था ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार में आने के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा के यात्रियों को एक लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया था। योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद जब पहली बार गोरखपुर के दौरे पर गए थे तो उन्होंने ऐलान किया था कि वह कैलाश मानसरोवर भवन का निर्माण कराएंगे। उन्होंने कहा था कि अगर आप स्वस्थ्य हैं और कैलाश मानसरोवर की यात्रा करना चाहते हैं तो आपको एक लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा। यही नहीं लखनऊ, गाजियाबाद या नोएडा में से किसी एक जगह पर कैलाश मानसरोवर भवन बनवाया जाएगा, जहां से लोग अपन यात्रा की शुरुआत कर सकें












Click it and Unblock the Notifications