मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व की दी बधाई

छठ महापर्व को देश के कई हिस्सों में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस महापर्व का आज तीसरा दिन है। आज के दिन संध्या अर्घ्य यानी डूबते हुए सूरज को अर्घ्य दिया जाता है। चीर दिन चलने वाले इस पर्व का तीसरा दिन बेहद खास होता है।

आज शाम को महिलाएं परिवार के साथ घाट पर जाती हैं और यहां कमर तक पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देती हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को बधाई दी है।

Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिाखा, सूर्योपासना और लोक आस्था के महापर्व 'छठ' की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! भगवान भास्कर और छठी मइया के पावन आशीर्वाद से चराचर जगत सुख, समृद्धि व सौभाग्य के आलोक से आलोकित रहे, यही अभिलाषा है।

ऐसी मान्यता है कि पूरी श्रद्धा के साथ छठ माता और सूर्य देव की पूजा करने से कई मनोकमानाएं पूरी होती हैं। छठ के तीसरे दिन सूर्य देवता की मुख्य पूजा होती है। इस दिन व्रत रहने वाली महिलाएं घाट पर आती हैं। आज शआम को 5.26 बजे सूर्यास्त होगा, ऐसे में महिलाएं सूर्य देवता को अर्घ्य देंगी।

छठ पर्व के दिन महिलाएं बांस की टोकरी में पूजन सामग्री लेकर घाट पर पहुंचती हैं। नदी, तालाब और जल में प्रवेश करके सूर्य देव और छठी मैया को प्रणा किया जाता है और उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। इस दौरान एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते, अनुकम्पय मां देवी गृहाणार्घ्यं दिवाकर मंत्र का उच्चारण किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+