आदित्यनाथ ने बताया, भाजपा ने क्यों नहीं दिए मुस्लिमों को टिकट

योगी आदित्यनाथ बोले हमने मुसलमानों को टिकट नहीं देकर सपा और बसपा द्वारा फैलाए गए असंतुलन को संतुलित करने का काम किया है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है, लेकिन पार्टी के इस फैसले को भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ सही ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि सपा और बसपा ने काफी ज्यादा भेदभाव फैलाया था लेकिन हम उसे सही करने की कोशिश कर रहे हैं।

गुजरात में मुस्लिम सबसे अधिक सुरक्षित

गुजरात में मुस्लिम सबसे अधिक सुरक्षित

आदित्यनाथ कहते हैं कि हमारी सरकार आने के बाद मुस्लिमों की सुरक्षा का पूरा खयाल रखा जाएगा, लोगों को किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है, हमारा मुख्य मुद्दा होगा लोगों को शिक्षा देना। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को अशफाकउल्ला खान, अब्दुल हमीद, एपीजे अब्दुल कलाम जैसे लोगों के पदचिन्हों पर चलना चाहिए। उन्हें अपने लोगों को पाकिस्तान या आईएस के लोगों की तारीफ करने से बचना चाहिए। आदित्यनाथ ने कहा कि क्या गुजरात में मुसलमान सुरक्षित नहीं हैं, वह वहां सबसे अधिक सुरक्षित हैं, केंद्र सरकार की सभी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों के लिए हैं और ऐसा ही उत्तर प्रदेश में होगा।

हमने असंतुलन को ठीक किया है

हमने असंतुलन को ठीक किया है

एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिए जाने पर आदित्यनाथ का कहना है कि टिकटों के बंटवारे की प्रक्रिया काफी लंबी प्रक्रिया के बाद की गई है, टिकटों के बंटवारे का एक ही अनिवार्यता थी कि उम्मीदवार चुनाव जीत सकता हो, इसे मुस्लिम विरोधी चश्मे से नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा ने इतना असंतुलन पैदा कर दिया था, हमने तो सिर्फ असंतुलन को ठीक किया है।

300 से अधिक सीटें मिलेंगी

300 से अधिक सीटें मिलेंगी

योगी आदित्यनाथ को भरोसा है कि प्रदेश में पार्टी 300 से अधिक सीटें जीतेगी, उनका कहना है कि उनके सारे विरोधी खत्म हो गए हैं, तमाम पार्टियां इस बात को समझ चुकी हैं और यह उनकी निराशा के रूप में देखा जा सकता है। योगी आदित्यनाथ का कहना है कि प्रदेश के पहले दो चरणों में पार्टी की सपा और बसपा से लड़ाई थी लेकिन तीसरे और चौथे चरण में भाजपा की किसी से भी प्रतिस्पर्धा नहीं थी, हालांकि पांचवे चरण में पार्टी को बसपा से चुनौती मिली है। आदित्यनाथ का कहना है कि दोनों दल हर जगह मजबूत नहीं हैं और उनकी उपस्थिति नहीं है, लेकिन हम प्रदेश में हर जगह मौजूद हैं, पांचवे चरण के बाद सपा में काफी निराशा है।

पांचवे चरण में मिलेंगी 50 सीटें

पांचवे चरण में मिलेंगी 50 सीटें

2012 में भाजपा को गोरखपुर और पूर्वांचल में काफी कम सीटें हासिल हुई थी, लेकिन इस बार योगी आदित्यनाथ को भरोसा है कि वह इस बार यहां 50 सीटें जीतने का भरोसा है, उन्होंने भरोसा जताया है कि हम हमारे पास यहां की 62 में से सिर्फ छह सीटें हासिल हुई थी लेकिन इस बार हम कम से कम 50 सीटें जरूर जीतेंगे। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी जीतती है तो इसका पूरा श्रेय हमारे कार्यकर्ताओं को जाएगा।

पीएम के अच्छे काम औऱ शाह की रणनीति से मिलेगी जीत

पीएम के अच्छे काम औऱ शाह की रणनीति से मिलेगी जीत

योगी आदित्यनाथ का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे काम व अमित शाह की अच्छी रणनीति के चलते भाजपा को प्रदेश में जीत हासिल होगी। पीएम की रैलियों ने काफी अहम भूमिका निभाई है, लोग अपने आप को पीएस से सीधा जुड़ा हुआ महसूस करते हैं, वहीं सपा और बसपा दोनों मुसलमानों को खुश करने में जुटे हैं और वह सिर्फ उन्हीं पर निर्भर हैं।

हर वर्ग के लिए काम करेगी भाजपा सरकार

हर वर्ग के लिए काम करेगी भाजपा सरकार

भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री ऐसा होना चाहिए जो सभी जाति और धर्म के बारे में सोचे, फिर चाहे वह जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी, किसान, व्यापारी, मजदूर कोई भी हो। वहीं खुद के मुख्यमंत्री पद के दावेदार के सवाल पर आदित्याथ का कहना है कि मैं किसी भी रेस में नहीं हूं, मैं सिर्फ पार्टी की नीतियों पर चल रहा हूं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+