योगी कैबिनेट में मंत्री बने देश के पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान
योगी के 42 मंत्रियों ने भी आज शपथ ली है, जिसमें देश के पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान भी शामिल हैं।
लखनऊ। आज योगी आदित्यनाथ ने यूपी के 21वें सीएम के रूप में शपथ ली है। बीजेपी के भगवा चेहरे के रूप में सीएम बनने वाले योगी आदित्यनाथ प्रदेश के तीसरे सबसे यंग सीएम हैं। योगी आदित्यनाथ बने मुख्यमंत्री, जानिए कौन-कौन बना मंत्री
आज कुल 46 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें 2 डिप्टी सीएम, 22 कैबिनेट, 9 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 13 राज्य मंत्री शामिल हैं, योगी कैबिनेट में देश के पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान को भी जगह मिली है, उन्हें योगी के मंत्रिमंडल में जगह मिली है। गौरतलब है कि चेतन चौहान यूपी के अमरोहा से दो बार सांसद रह चुके हैं और कुछ ही दिनों पहले बीजेपी में शामिल हुए हैं।
राज्यपाल राम नाईक ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई
सभी मंत्रियों को यहां के स्मृति उपवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल राम नाईक ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सीएम योगी के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली। शपथ-ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और समर्थक मौजूद थे।













Click it and Unblock the Notifications