योगी आदित्यनाथ बने यूपी के मुख्यमंत्री, जानिए कौन-कौन बना मंत्री
उत्तर प्रदेश में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। योगी के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा कई केंद्रीय मंत्री और विपक्षी पार्टियों के नेता भी मौजूद थे।

Live
- 3.42 बजे- शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।
- सुरेश पासी बने प्रदेश के राज्यमंत्री, अमेठी के जगदीशपुर से भाजपा विधायक हैं।
- संदीप सिंह बने प्रदेश के राज्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पोते हैं।
- मन्नु कोरी मनोहर लाल ने राज्यमंत्री की शपथ ली, वह झांसी के महरौनी से भाजपा के विधायक हैं।
- बलदेव सिंह ओलख ने प्रदेश में राज्यमंत्री की शपथ ली।
- गिरीश यादव ने प्रदेश के राज्यमंत्री की शपथ ली।
- मोहसिन रजा बनें प्रदेश के राज्यमंत्री, एकमात्र मुस्लिम चेहरा हैं प्रदेश सरकार में
- अतुल गर्ग बने राज्यमंत्री
- रणवेंद्र प्रताप सिंह बने राज्यमंत्री
- नीलकंठ तिवारी बने प्रदेश के राज्यमंत्री
- जय कुमार सिंह बने राज्यमंत्री
- अर्चना पांडे बनी राज्यमंत्री, कन्नौज के छिबरामऊ से भाजपा विधायक हैं।
- जय प्रकाश निषाद बने राज्यमंत्री
- गुलाब देवी ने ली राज्यमंत्री की शपथ
- स्वाति सिंह ने राज्यमंत्री की शपथ ली।
- अनिल राजभर को बनाया गया राज्यमंत्री।
- धर्म सिंह सैनी बने राज्यमंत्री
- भूपेंद्र सिंह चौधरी ने राज्यमंत्री की शपथ ली, मुरादाबाद के रहने वाले हैं, इससे पहले विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं।
- स्वतंत्र देव सिंह ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ ली।
- डॉक्टर महेंद्र कुमार सिंह ने राज्यमंत्री की शपथ ली।
- उपेंद्र तिवारी ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बने।
- सुरेश राणा ने राज्यमंत्री की शपथ ली, उन्हें स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री बनाया गया है।
- अनुपमा जयसवाल ने प्रदेश में राज्यमंत्री की शपथ ली
- नंद गोपाल नंदी बने कैबिनेट मंत्री, बसपा के पूर्व नेता हैं, इलाहाबाद दक्षिणी से इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता है।
- लालजी टंडन के बेटे गोपालजी टंडन ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ
- मुकुट बिहारी वर्मा बने कैबिनेट मंत्री, कैसरगंज से भाजपा के विधायक हैं, आरएसएस के जाने माने चेहरे के तौर पर इन्हें जाना जाता है।
- सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ, यह भी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। सिद्धार्थ नाथ सिंह लाल बहादुर शास्त्री के बेटे हैं।
- राजेेंद्र प्रताप सिंह पट्टी से भाजपा के विधायक बने कैबिनेट मंत्री
- श्रीकांत शर्मा ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं।
- चेतन चौहान ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ।
- लक्ष्मी नारायण चौधरी बने कैबिनेट मंत्री।
- बृजेश पाठक ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली, चुनाव से पहले इन्होंने बसपा छोड़ भाजपा का दामन थामा था
- ओम प्रकाश राजभर ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।
- जय प्रताप सिंह ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।
- रमापति शास्त्री ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।
- सत्यदेव पचौरी गोविंदनगर से भाजपा विधायक ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ
- एसपी सिंह बघेल भी बने कैबिनेट मंत्री।
- धर्मपाल सिंह बने कैबिनेट मंत्री।
- दारा सिंह चौहान भी बने कैबिनेट मंत्री। मऊ की मधुबन सीट से हैं विधायक।
- रीता बहुगुणा जोशी ने भी ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ। चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आई थीं।
- राजेश अग्रवाल भी बने कैबिनेट मंत्री। पद और गोपनीयता की शपथ ली।
- सतीश महाना ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ।
- स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। चुनाव से पहले बीएसपी छोड़कर आए थे बीजेपी में।
- सुरेश खन्ना ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
- सूर्य प्रताप शाही ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ।
- दिनेश शर्मा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ।
-

- योगी के बाद केशव मौर्य ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ
- योगी आदित्यनाथ ने ली यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ।

- योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण मंच पर पहुंचे PM मोदी
- अखिलेश यादव से भी मिले अमित शाह।
- अमित शाह ने मुलायम सिंह यादव से झुककर मुलाकात की।
- शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह।
- अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव के लिए छोड़ी कुर्सी, मंच पर दूसरी जगह बैठे।
- नारायण दत्त तिवारी भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।
- योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण में पहुंचे सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव। मंच पर मौजूद।
- एयरपोर्ट पर योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्रियों ने किया पीएम मोदी का स्वागत।

- शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पीएम मोदी लखनऊ पहुंचे, योगी आदित्यनाथ स्वागत के लिए पहुंचे।
- यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण में पहुंचे।
- योगी आदित्यनाथ यूपी का विकास करेंगे: नितिन गडकरी
- मुस्लिम समुदाय के लोगों को खतरे के सवाल पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा- किसी को कोई खतरा नहीं है, आप आराम से रहिए।
- दिनेश शर्मा: मेयर से डिप्टी सीएम की कुर्सी तक...एक नजर सियासी सफर पर
- योगी आदित्यनाथ की बहन ने कहा- हम कल इस खुशखबरी के इंतजार में टीवी से चिपके हुए थे। खबर आते ही जश्न का माहौल था।

- योगी के साथ केशव मौर्य और दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
- योगी आदित्यनाथ सुबह-सुबह शपथ ग्रहण समारोह स्थल लखनऊ के स्मृतिवन पर पहुंचे और जायजा लिया।
- मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने जारी किया पहला आदेश, अधिकारियों को दिए निर्देश
- योगी के साथ 40 मंत्री भी शपथ लेंगे, जिनमें राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थ नाथ सिंह जैसे कई नाम संभावित हैं।
- योगी के सीएम बनने पर बोलीं उमा भारती, यह 21वीं सदी की सर्वश्रेष्ठ खबर
- दोपहर 2:15 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत बीजेपी के कई बड़े नेता और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
- अजय सिंह से कैसे बने महंत आदित्यनाथ, जाने यूपी के नए सीएम को
- योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर हैं।
- योगी आदित्यनाथ के साथ 43 मंत्री भी लेंगे शपथ, ये है पूरी लिस्ट!
More From
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications