युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले जिंदगीभर जेल में सड़ेंगे: योगी आदित्यनाथ

युवा देश का भविष्य होते हैं ऐसे में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अख्तियार किया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि जो भी प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा वह जिंदगीभर जेल में सड़ेगा। यही नहीं ऐसे लोगों के बाप-दादा की संपत्ति को भी जब्त कर लिया जाएगा।

गोरखपुर में राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण कार्यक्रम के दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ कोई भी खिलवाड़ नहीं कर सकता है।

cm yogi

ऐसा करने वाले ना सिर्फ जिंदगीभर जेल में सड़ेंगे बल्कि उनके बाप-दादाओं की संपत्ति को भी जब्त कर लिया जाएगा। बता दें कि इस कार्यक्रम में 1500 विद्यार्थियों को टैबलेट और 3000 को स्मार्टफोन वितरित किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने खुद 15 छात्रों को टैबलेट और 10 छात्रों को स्मार्टफोन दिया। यही नहीं मुख्यमंत्री ने 26 माध्यमिक विद्यालयों में 17.35 करोड़ रुपए की लागत से प्रोजेक्ट और 141 माध्यमिक विद्यालयों में 7.58 करोड़ की लागत से बनने वाले 330 प्रीमियम स्मार्ट क्लास का भी शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने चार इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों को स्मार्ट क्लास का प्रमाण पत्र भी सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ शहर ही स्मार्ट नही होंगे बल्कि स्मार्टफोन और स्मार्ट क्लास से जुड़कर प्रदेश के युवा दुनिया के सामने स्मार्ट बनेंगे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब सीओवीआईडी ​​19 के दौरान शारीरिक शिक्षा रुक गई तो प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रौद्योगिकी के माध्यम से कनेक्शन को बढ़ावा देने की कल्पना की। पीएम मोदी की कल्पान के अनुरूप उत्तर प्रदेश पहले ही बिना किसी भेदभाव के 20 लाख युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित कर चुका है और इसे राज्य भर में दो करोड़ युवाओं को देने का लक्ष्य रखा है। इन उपकरणों में केंद्र और राज्य सरकार की वे योजनाएं भी जोड़ी गई हैं जो युवाओं के भविष्य और स्वावलंबन के लिए जरूरी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+