लोग अपने बच्चों का नाम गायत्री रखने से थर्राते हैं: योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने गायत्री प्रजापति पर साधा निशाना, बोले लोग अपने बच्चों का नाम गायत्री रखने से कांपते है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की हार की एक बड़ी वजह गायत्री प्रजापति का विवाद भी रहा है। ऐसे में सत्ता में आने के बाद जिस तरह से गायत्री प्रजापति के खिलाफ योगी सरकार ने शिकंजा कसा है उसके बाद खुद मुलायम सिंह यादव प्रजापति से जेल में मुलाकात करने के लिए गए थे। गायत्री प्रजापति के जेल में होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब लोग अपने बच्चों का नाम गायत्री रखने से डरते हैं।

इसे भी पढ़ें- नरेश अग्रवाल की नेम प्लेट पर पोती गई कालिख, आया धमकी भरा कॉल

गायत्री नाम रखने से कांपते हैं लोग

गायत्री नाम रखने से कांपते हैं लोग

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजकल लोग अपने बच्चों का नामम गायत्री रखने से कांपते हैं। मुख्यमंत्री ने यह बयान उस वक्त दिया जब वह यूपी विधानसभा के भीतर बजट सत्र के दौरान चर्चा मे बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने ई-टेंडरिंग की व्यवस्था शुरू की है। उस दौरान उन्होंने अखिलेश सरकार में खनन मंत्री गायत्री प्रजापति को भी आड़े हाथों लिया, जिनके कार्यकाल में करोड़ों रुपए का कथित घोटाला हुआ था।

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग अवैध बालू सहति अन्य निर्माण सामग्री के व्यापार में लिप्त हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की क जाएगी। इन लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

पीएम मोदी भी उड़ाया था मजाक

पीएम मोदी भी उड़ाया था मजाक

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी चुनाव के दौरान जौनपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए गायत्री प्रजापति का मजाक उड़ाया था, उन्होंने कहा था कि इस देश में जब हम कुछ अच्छा काम करते हैं तो गायत्री मंत्र पढ़ते हैं, लेकिन सपा और कांग्रेस का गठबंधन गायत्री प्रजापति मंत्र जपती है।

गैंगरेप कर चल रहा है मामला

गैंगरेप कर चल रहा है मामला

आपको बता दें कि गायत्री प्रजापति के खिलाफ पॉस्को कोर्ट में मामला चल रहा है, उनके अलावा छह अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला चल रहा है। इन सभी लोगों पर चित्रकूट की एक महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप करने का आरोप है। महिला का आरोप है कि गायत्री प्रजापति और उनके साथियों ने काफी समय तक उसके साथ रेप किया, यही नहीं महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ भी इन लोगों ने रेप करने की कोशिश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+