हिंदुस्तान में मूल आत्मा का सम्मान करना पड़ेगा, हिंदू भारत की आत्मा हैं: योगी आदित्यनाथ
एक टीवी कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ से जब पूछा गया कि आपकी तमाम योजनाओं जो हर किसी तक पहुंच रही है उसके बाद भी आप अल्पसंख्यकों के बीच अपनी जगह क्यों नहीं बना पाए। इसपर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि क्योंकि हम हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं कर पाए और यह नहीं हो सकता है।
हिंदुस्तान में हमें हिंदुस्तान की मूल आत्मा का सम्मान करना पड़ेगा। हिंदू भारत की मूल आत्मा है, उसका अपमान नहीं किया जासकता है। जिनको गलतफहमी होगी कि हम इस भावना का अपमान करके वोटबैंक की राजनीति करेंगे, ऐसी राजनीति को ठोकर मारकर बाहर जाएंगे। हम अपने मूल्यों के आधार पर, देश की सुरक्षा की कीमत पर, हिंदू आस्था के सवाल पर किसी के साथ कोई समझौता नहीं कर सकते हैं। इन भावनाओं का सम्मान करते हुए हम कार्य करेंगे। ईश्वर की कृपा, जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 7 वर्षों के कार्यकाल की बात करें तो हमे चार वर्ष ही जनता-जनार्दन की सेवा के लिए काम करने के लिए मिला। जिसमे से 3 वर्ष कोरोना जैसी महामारी से जूझने और प्रदेश की जनता को बचाने में व्यतीत हुए। यह एक चुनौती थी, जिसमे हमने अपनी जिम्मेदारी को पूरा किया।
इस सब के बाद भी हमने यूपी की प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने में, यूपी की जीडीपी को दोगुने से अधिक करने में सफलता प्राप्त की। आज यूपी रेवेन्यू सर्पलस स्टेट है। एक समय था जब हमारे पास वेतन देने के लिए पैसा नहीं था,बड़ा बैंक पैसा देने के लिए तैयार नहीं था। आज मुझे कोई बड़ा प्रोजेक्ट करना हो तो मुझे नहीं लगता है कि दुनिया का कोई बैंक ऐसा नहीं होगा जो लाइन में लगकर कहे कि हमे यह अवसर दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications