मैं योगी हूं, योगी की ही वेशभूषा में चुनाव प्रचार करूंगा: योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ ने से एक इंटरव्यू के दौरान जब पूछा गया कि भाजपा को जब ध्रुवीकरण करना होता है तो वो आपको वहां प्रचार के लिए भेज देती है। इसपर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं अपना कपड़ा नहीं बदल सकता, मैं योगी हूं, योगी की ही वेशभूषा में चुनाव प्रचार करूंगा। अगर कोई कहे कि दिन में कुछ और पहन लोग शाम को कुछ और, नीला-पीला पहन लो तो ऐसा तो नहीं सकता है। मैं जैसा हूं, वैसा ही रहूंगा। पार्टी जहां भी मुझे कहेगी, वहां जाऊंगा। हम भी अपने राज्य में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को बुलाते हैं, जनता की अपेक्षा होती है।
सीएम योगी ने कहा कि यूपी से 80 सीटें आ रही हैं। स्वाभाविक रूप से यूपी का अबतक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन होने वाला है। अबतक के जो रुझान हैं आंध्र में, तमिलनाडु में, केरल में जहां पर भाजपा पीछे थी या गत चुनाव में कोई सीट नहीं थी, वहां पर भाजपा अच्छी सीट पाएगी। कर्नाटक में कोई दिक्कत नहीं, तेलंगाना में कोई दिक्कत नहीं, महाराष्ट्र में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। बाकी के तीन राज्यों में भी भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी लोग भाजपा में आने के इच्छुक हैं। लेकिन हम सबको लेना भी नहीं चाहते हैं। जन भावना का सम्मान करने वाले, प्रदेश की सुरक्षा का सम्मान करने वाले, प्रदेश को बेहतरीन निवेश का गंतव्य के तौर पर स्थापित करने वाले लोगों को ही हमारी पार्टी में जगह मिलेगी।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 7 वर्षों के कार्यकाल की बात करें तो हमे चार वर्ष ही जनता-जनार्दन की सेवा के लिए काम करने के लिए मिला। जिसमे से 3 वर्ष कोरोना जैसी महामारी से जूझने और प्रदेश की जनता को बचाने में व्यतीत हुए। यह एक चुनौती थी, जिसमे हमने अपनी जिम्मेदारी को पूरा किया।
इस सब के बाद भी हमने यूपी की प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने में, यूपी की जीडीपी को दोगुने से अधिक करने में सफलता प्राप्त की। आज यूपी रेवेन्यू सर्पलस स्टेट है। एक समय था जब हमारे पास वेतन देने के लिए पैसा नहीं था,बड़ा बैंक पैसा देने के लिए तैयार नहीं था। आज मुझे कोई बड़ा प्रोजेक्ट करना हो तो मुझे नहीं लगता है कि दुनिया का कोई बैंक ऐसा नहीं होगा जो लाइन में लगकर कहे कि हमे यह अवसर दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications