Yogi Adityanath Salary: UP के CM योगी को कितनी मिलती है सैलरी? कहां-कहां करते हैं खर्च? जानकर रह जाएंगे दंग!
UP CM Yogi Adityanath Salary: अजय सिंह बिष्ट उर्फ योगी आदित्यनाथ सिर्फ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं, एक तपस्वी भी हैं। भगवा वस्त्र पहनने वाला एक सन्यासी जब सत्ता के शिखर पर पहुंचा, तो भी उनकी सादगी नहीं बदली। योगी आदित्यनाथ के पास आज करोड़ों की जिम्मेदारी है। वे एक ऐसे राज्य के मुखिया हैं, जिसकी GDP कई देशों से अधिक है। उनका कमरा आज भी किसी सामान्य गोरखनाथ मठ के संन्यासी का कमरा लगता है। न महंगे फर्नीचर, न AC की भरमार, न किसी सजावट की होड़। सिर्फ एक चौकी, गद्दा, भगवा वस्त्रों की अलमारी और कुछ धार्मिक ग्रंथ।
जहां अन्य मुख्यमंत्री मीडिया मैनेजमेंट, इवेंट्स और ब्रांडिंग पर करोड़ों खर्च करते हैं, वहीं योगी आदित्यनाथ की ब्रांडिंग उनका काम खुद करता है। उनकी छवि 'हिंदुत्व के पोस्टर बॉय' से लेकर 'डराने वाले प्रशासक' तक रही है, लेकिन जो लोग उन्हें करीब से जानते हैं, उनके लिए वह पहले 'योगी' हैं, फिर मुख्यमंत्री। अब सवाल उठता है कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी निभाने वाले मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी है? और उससे वे क्या करते हैं? जवाब चौंकाने वाले हैं... और प्रेरणादायक भी। आइए जानते हैं...

योगी आदित्यनाथ की सैलरी कितनी है?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हर महीने ₹3,65,000 की सैलरी मिलती है। इसमें शामिल है-
- बेसिक सैलरी: ₹1,50,000
- महंगाई भत्ता: ₹90,000
- यात्रा भत्ता: ₹52,000
- बाकी राशि अन्य भत्तों के रूप में मिलती है।
साथ ही उन्हें सरकारी आवास, सरकारी वाहन, टेलीफोन और चिकित्सा सुविधाएं भी मिलती हैं, जिससे उनका व्यक्तिगत खर्च लगभग नगण्य हो जाता है।
कहां जाता है योगी की सैलरी का पैसा?
योगी आदित्यनाथ ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि वे अपनी सैलरी का ज्यादातर हिस्सा जरूरतमंदों की मदद में खर्च करते हैं। बताया था कि 'जनता दर्शन में जो लोग इलाज, पढ़ाई या अन्य आपात जरूरतों के लिए आते हैं, उन लोगों की मदद मैं अपनी सैलरी से करता हूं। कभी प्रचार नहीं करता, न ही अधिकारियों को इसकी चर्चा करने देता हूं।'
एक बच्चा और 90 रुपये - भावुक कर देने वाली कहानी
2015 की एक घटना आज भी गोरखपुर में लोग याद करते हैं। एक 9 साल का बच्चा योगी आदित्यनाथ के दरबार में रोता हुआ आया। मां से डांट खाने के बाद वो दुकानदार से पैसे वापस मांगने गया था, लेकिन भगा दिया गया। पुलिस ने भी मदद नहीं की, तो वह योगी के पास पहुंचा। बच्चे ने कहा- 'मुझे किसी को दंड नहीं देना, बस 90 रुपये चाहिए मां के लिए।' योगी आदित्यनाथ ने तुरंत अपनी जेब से 90 रुपये निकालकर दे दिए। यह एक छोटे दृश्य में बड़ी इंसानियत की मिसाल थी।
दान और सेवा में लगती है सैलरी
2019 में योगी ने एक महीने की सैलरी (₹2.51 लाख) अपनी पार्टी को डोनेट की थी। हलफनामों के अनुसार 2016 से 2021 के बीच उनकी सालाना आमदनी ₹8 लाख से ₹18 लाख के बीच रही। वेतन और भत्ते ही उनकी कमाई का एकमात्र जरिया हैं।
करोड़ों की जिम्मेदारी, लेकिन खर्च एक संत की तरह
सुबह दलिया और पपीता, दोपहर में हरी सब्जी और दाल, गर्मियों में मट्ठा, और रात को दूध। कोई शौक नहीं, कोई तामझाम नहीं। न महंगे कपड़े, न ब्रांडेड चीजें - सिर्फ एक भगवाधारी का अनुशासित जीवन।
देश के तीसरे सबसे अधिक वेतन पाने वाले मुख्यमंत्री
तेलंगाना और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों के बाद योगी देश के तीसरे सबसे अधिक सैलरी पाने वाले मुख्यमंत्री हैं। लेकिन यह सैलरी उनके लिए साधन है, दिखावा नहीं। योगी आदित्यनाथ की सैलरी भले लाखों में हो, लेकिन उनका जीवन और सोच हर उस नागरिक को प्रेरित करती है जो जिम्मेदारी को सेवा मानता है, न कि अधिकार। वे दिखाते हैं कि सत्ता में रहकर भी सादगी, संवेदनशीलता और सेवा को जिया जा सकता है।
आइए एक नजर डालते हैं देश के मुख्यमंत्रियों की सैलरी पर-
| क्रमांक | राज्य | मासिक सैलरी (₹) |
|---|---|---|
| 1 | गुजरात | ₹3,21,000 |
| 2 | हिमाचल प्रदेश | ₹3,10,000 |
| 3 | हरियाणा | ₹2,88,000 |
| 4 | झारखंड | ₹2,72,000 |
| 5 | मध्य प्रदेश | ₹2,55,000 |
| 6 | छत्तीसगढ़ | ₹2,30,000 |
| 7 | पंजाब | ₹2,30,000 |
| 8 | गोवा | ₹2,20,000 |
| 9 | बिहार | ₹2,15,000 |
| 10 | पश्चिम बंगाल | ₹2,10,000 |
| 11 | तमिलनाडु | ₹2,05,000 |
| 12 | कर्नाटक | ₹2,00,000 |
| 13 | सिक्किम | ₹1,90,000 |
| 14 | केरल | ₹1,85,000 |
| 15 | राजस्थान | ₹1,75,000 |
| 16 | उत्तराखंड | ₹1,75,000 |
| 17 | ओडिशा | ₹1,60,000 |
| 18 | मेघालय | ₹1,50,000 |
| 19 | अरुणाचल प्रदेश | ₹1,33,000 |
| 20 | असम | ₹1,25,000 |
| 21 | मणिपुर | ₹1,20,000 |
| 22 | नागालैंड | ₹1,10,000 |
| 23 | त्रिपुरा | ₹1,05,500 |
इन सैलरी में बेसिक पे, महंगाई भत्ता (Dearness Allowance), यात्रा भत्ता (Travelling Allowance) और अन्य भत्ते शामिल हैं। उदाहरण के लिए, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की सैलरी में ₹1,50,000 बेसिक पे, ₹90,000 महंगाई भत्ता और ₹52,000 यात्रा भत्ता शामिल हैं।
सोर्स- बैंकर अड्डा व अन्य मीडिया रिपोर्ट्स।












Click it and Unblock the Notifications