यूपी चुनाव: बीजेपी को नुकसान पहुंचाने के लिए हिंदू युवा वाहिनी ने शिवसेना से मिलाया हाथ
2002 में आदित्यनाथ ने ही वाहिनी का गठन किया था। वाहिनी ने यूपी चुनाव के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर बीजेपी के मुकाबले कई उम्मीदवार उतारे थे।
गोरखपुर। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा है कि बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ उनके लिए भगवान हैं और भगवान का आशीर्वाद उनके भक्तों के साथ हमेशा रहता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक पार्किंग में बने ऑफिस में बैठे सुनील सिंह ने अपने निलंबन पर कहा, 'कुछ राजनीतिक कारण रहे होंगे जिनकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है।'

'बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ का अपमान किया'

'बीजेपी ने योगी को नजरअंदाज किया'

'दूसरी पार्टी से आए दागियों को बीजेपी ने दिया टिकट'

शिवसेना के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं 20 उम्मीदवार
योगी आदित्यनाथ ने इस पूरे मामले में सफाई देते हुए कहा, 'सुनील सिंह को मेरी ओर से कोई बयान देने का अधिकार नहीं है। हिंदू युवा वाहिनी की ओर से उम्मीदवार उतारे जाने का बीजेपी को कोई नुकसान नहीं होना। लोगों ने अपना नामांकन तक वापस ले लिया है।' युवा वाहिनी के 20 उम्मीदवार शिवसेना के चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे हैं। शिवसेना और बीजेपी के बीच महाराष्ट्र में तनातनी चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications