वाराणसी में 'बेटी' की शादी की रस्म में पहुंचे योगी आदित्यनाथ, हर तरफ हुई चर्चा

वाराणसी। बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में थे और इस दौरान वे यूपी कॉलेज में पहुंचे। यहां एक लड़की की शादी की तिलक रस्म थी जिसमें भाग लेने के लिए समय निकालकर सीएम योगी पहुंचे थे। इस लड़की का नाम अपराजिता है जिसके अभिभावक सीएम योगी हैं। यह जानकर आप चौंक गए होंगे लेकिन आइए आपको अपराजिता और सीएम योगी आदित्यनाथ के खास रिश्ते के बारे में बताते हैं।

Yogi Adityanath reached in marriage ritual of Aprajita in Varanasi

अपराजिता के चाचा राम जी संघ से जुड़े हैं और योगी आदित्यनाथ उनके मित्र हैं। दस साल पहले अपराजिता के पिता की हत्या हुई थी तो मातम में योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे थे। वहां उन्होंने अपराजिता के सिर पर हाथ रखकर कहा था कि वो इस बच्ची और परिवार के आजीवन संरक्षक रहेंगे।

दस साल बाद भी सीएम योगी आदित्यनाथ उस जिम्मेदारी को नहीं भूले और इस बेटी की शादी के तिलक समारोह में पहुंच गए। निकाय चुनाव के सिलसिले में सीएम योगी वाराणसी में थे जहां से समय निकालकर वे अभिभावक के तौर पर अपनी भूमिका निभाते हुए अपराजिता को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे।

सीएम योगी अपराजिता के तिलक समारोह में करीब आधे घंटे तक रहे और सबने उनके साथ खूब सेल्फी ली। योगी ने अपराजिता को बताया कि वे 28 नवंबर को शादी में नहीं आ पाएंगे क्योंकि वो उस समय गुजरात चुनाव में व्यस्त रहेंगे।

अपराजिता के पिता की हुई थी हत्या
अपराजिता के पिता सभाजीत सिंह भाजपा नेता थे जिनकी दस साल पहले हत्या हुई थी। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने सभाजीत सिंह की दोनों बेटियों प्रियंका और अपराजिता के अभिभावक बनने की जिम्मेदारी ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+