स्वतंत्रता सेनानी लाला हरदयाल को सीएम योगी ने पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

गदर पार्टी के संस्थापक और महान स्वतंत्रता सेनानी लाला हरदयाल को उनकी पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए लाला हरदयाल को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री ने पोस्ट करके लिखा, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, गदर पार्टी के संस्थापक सदस्य, ओजस्वी वक्ता, राष्ट्रवादी चिंतक लाला हरदयाल की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! माँ भारती की सेवा में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन होम कर दिया। उनकी नि:स्वार्थ राष्ट्र सेवा व उनका समर्पण सभी के लिए अनुकरणीय है।

lala hardayal

बता दें कि लाला हरदयाल का जन्म 14 अक्टूबर 1884 में दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में हुआ था। उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी क्रांतिकारी की भूमिका निभाई थी। उन्होंने विदेश में रहने वाले भारतीयों को देश की आजादी की लड़ाई में योगदान देने के लिए प्रेरित किया था।

लाला हरदयाल ने विदेश में बसे भारतीयों को प्रेरित करने के लिए विदेश जाकर गदर पार्टी का गठन किया। उन्होंने लोगों के बीच देशभक्ति की भावना जगाई। ऐतिहासिक काकोरी कांड का फैसला आने के बाद लाला हरदयाल को भारत लाने की कोशिश की गई, लेकिन ब्रिटिश सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी।

वर्ष 1938 में लाला हरदयाल को भार आने की अनुमति मिली, लेकिन भारत लौटते वक्त रास्ते में 4 मार्च को 1939 में अमेरिका के फिलाडेल्फिया में उनकी रहस्यमय तरीके से मौत हो गई।

लाला हरदयाल की प्रारंभिक शिक्षा कैम्ब्रिज मिशन स्कूल में हुई, इसके बाद वह सेंट स्टीफेंस कॉलेज दिल्ली में संस्कृत से स्नातक हुए। बाद में पंजाब विश्वविद्यालय से संस्कृत में एमए किया। इसके बाद वह लंदन पढ़ने के लिए चले गए। यहां उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+